हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Budhaditya Yog: सूर्य-बुध की युति से पलटेगी इन 5 राशियों की किस्मत; करेंगे दिन-दूनी रात-चौगुनी प्रगति!

Budhaditya Yog: वैदिक ज्योतिष में सूर्य-बुध युति को ‘बुधादित्य योग’ कहा जाता है। यह योग बेहद फलदायी माना जाता है। आइए जानते हैं, सूर्य-बुध की युति यानी बुधादित्य योग का ज्योतिष महत्व क्या है और इससे लाभान्वित होने वाली 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Budhaditya Yog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की गति और उनकी आपस में होने वाले योग, युतियां और संयोग जीवन पर गहरा प्रभाव डालती हैं। हाल ही में, 16 सितंबर को सूर्य ने कन्या राशि में प्रवेश किया था। अब 23 सितंबर को बुध भी कन्या राशि में प्रवेश कर लिया है। इस प्रकार 23 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सूर्य और बुध दोनों कन्या राशि में एक साथ विराजमान रहेंगे।

वैदिक ज्योतिष में सूर्य-बुध युति को ‘बुधादित्य योग’ कहा जाता है। यह योग बेहद फलदायी माना जाता है। यूं तो इस योग का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियां इससे मालामाल हो जाएंगी और वे दिन-दुनी, रात चौगुनी प्रगति करेंगे। आइए जानते हैं, सूर्य-बुध की युति यानी बुधादित्य योग का ज्योतिष महत्व क्या है और ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

सूर्य-बुध युति का प्रभाव

सूर्य आत्मविश्वास, पिता, स्वास्थ्य, नेतृत्व क्षमता आदि के स्वामी ग्रह हैं, जबकि बुध वाणी, संचार, बुद्धि और व्यापार के प्रतिनिधि ग्रह हैं। जब ये दोनों ग्रह एक ही राशि में होते हैं, तो व्यक्ति में एक नई ऊर्जा का संचार होता है और वह अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करने लगता है। कन्या राशि में इन दोनों की युति से बना बुधादित्य कमोबेश सभी राशियों पर असर डालता है। कन्या राशि बुद्धिमानी, विश्लेषणात्मक क्षमता, परिश्रम और धन अर्जन का प्रतीक है। इसलिए, सूर्य और बुध की युति इस राशि में होने से व्यक्ति मे इन गुणों में और वृद्धि होती है।

विज्ञापन

सूर्य-बुध की युति का राशियों पर असर

मेष राशि

सूर्य-बुध की युति आपके लिए व्यापार में लाभकारी रहेगी। नई डील होने की संभावना है। आपकी आय में वृद्धि होगी। जातकों को करियर में उन्नति और आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आपकी यात्राएं सफल रहेंगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। पारिवारिक जीवन में सब बढ़िया होने की संभावना है।

सिंह राशि

सूर्य बुध की युति से सिंह वालों को धन लाभ हो सकता है। ये समय आपके लिए बेहद अनुकूल है। रुका हुआ धन वापस आ सकता है। धन आमद की नई योजनाएं बनाएंगे। व्यापारियों का समय अच्छा चल रहा है। समाज में मान सम्मान मिलेगा। अच्छा-खासा लाभ होगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Mahabharata Story: अर्जुन की चौथी पत्नी थी एक जलपरी, लेने आई थी जान, दे बैठी दिल…पढ़ें एक लाजवाब लव स्टोरी

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए यह समय नए रिश्ते बनाने और पुराने रिश्तों को मजबूत करने का है। आपकी रचनात्मकता में वृद्धि होगी। कला और साहित्य के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। बिजनेस में मुनाफा प्राप्त होगा। घर में कोई शुभ समाचार आ सकता है।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

सूर्य बुध की युति वृश्चिक वालों के लिए शुभ मानी जा रही है। आपको को हर कार्य में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। आमदमी अच्छी होगी। आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। करियर में उन्‍नति प्राप्‍त होगी।

मकर राशि

सूर्य बुध की युति से मकर वालों की आय में वृद्धि होगी। आपकी यात्राएं सफल रहेंगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। व्यापार में वृद्धि और नए अवसर ला सकती है। निवेश करने के लिए यह एक अच्छा समय है। आपको कार्यक्षेत्र में मान्यता मिलेगी और नए अवसर प्राप्त होंगे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Sharad Purnima 2024: चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानें महत्व और नियम

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola