Budhaditya Yog 2025: शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी के दिन 30 सितंबर को बुधादित्य योग बन रहा है. सूर्य और बुध ग्रह के कन्या राशि में होने से यह योग बन रहा है. यह कई राशियों के लिए शुभ रहेगा. महाअष्टमी को महागौरी की पूजा की जाती है. ऐसे में राशियों पर मां महागौरी की कृपा भी रहेगी. ग्रह और नक्षत्रों के दुर्लभ योग से और भी विशेष स्थिति पैदा हो रही है. सूर्य-यम के संयोग से नवपंचम और शुक्र-गुरु के संयोग से अर्धकेंद्र योग का बन रहा है. चलिए आपको बताते हैं कि, ग्रहों के इन खास योग के चलते महाअष्टमी का दिन किन राशियों के लिए अच्छा रहेगा.
बुधादित्य योग से इन राशियों को मिलेगा लाभ
मेष राशि
मेष राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और खूब तरक्की मिलेगी. करियर और नौकरी में नए अवसर मिलेंगे. आपको परिवार के सदस्य से सहयोग मिलेगा. दिन अच्छा रहेगा और धनलाभ होने की संभावना है.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए अच्छा समय है. निवेश करने के लिए आपके पास अच्छा मौका है. देवी मां की कृपा से आपको धन लाभ मिलेगा और धन की समस्याएं दूर होंगी. आप किसी विवाद में फंसे हुए हैं तो इससे छुटकारा मिलेगा. घर में खुशी का माहौल रहेगा.
ये भी पढ़ें – Mesh Rashi Subha Ratna: मेष राशि के जातकों को सूट करते हैं ये रत्न, इन्हें धारण करने से दूर होंगी मुश्किलें
कन्या राशि
महाअष्टमी का दिन कन्या राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा. नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है. जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें परीक्षा में सफलता मिलेगी. कन्या राशि वालों को नए संबंध बनाने का अवसर मिलेगा.
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए दिन खास रहेगा. अटके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं. व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा. आपको धन लाभ हो सकता है. परिवार के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों पर मां महागौरी की कृपा रहेगी और देवी मां की कृपा से मनोकामनाएं पूर्ण होंगी. आप कोई शुभ कार्य करने का सोच रहे हैं तो अच्छा समय है. इसके साथ ही जो लोग विवाह योग्य हैं उनके लिए अच्छे रिश्ते आएंगे.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
6 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines