Budhaditya Rajyog: ज्योतिषीय गणना के मुताबिक,बुध देव 01 अक्टूबर 2023 को कन्या राशि में गोचर करने जा रहे हैं। बुध का कन्या राशि में प्रवेश इस दिन रात 8 बजकर 45 मिनट पर होगा। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, बुध के कन्या राशि में प्रवेश करते बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। क्योंकि इस दौरान सूर्य भी कन्या राशि में मौजूद रहेंगे। ऐसे में सूर्य और बुध के कन्या राशि में होने से बना बुधादित्य राजयोग कुछ राशियों के लिए वरदान माना जा रहा है। दरअसल इस बुधादित्य राजयोग से कुछ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। इसके साथ ही इस दौरान उन्हें बिजनेस और नौकरी में जबरदस्त तरक्की देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं कि यह बुधादित्य राजयोग किन राशियों के लिए शुभ है।
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध के गोचर से बनने वाला बुधादित्य राजयोग मेष राशि के लिए शुभ माना जा रहा है। इस दौरान इस राशि के जातकों को मुकदमों में बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही जो लोग बिजनेस करते हैं, उन्हें इस दौरान जबरदस्त मुनाफा प्राप्त होगा। इसके अवाला जो लोग कहीं भी नौकरी कर रहे हैं, उन्हें इस दौरान प्रमोशन मिलने के साथ-साथ सैलरी में इजाफा देखने को मिलेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को लिए बुध के गोचर से बनने वाला बुधादित्य राजयोग अत्यंत शुभ माना जा रहा है। अक्टूबर माह की पूरी अवधि में बिजनेस में आर्थिक लाभ लाभ देखने को मिलेगा। इसके साथ ही नौकरी में कार्यस्थल पर अधिकारियों का साथ मिलेगा। पिता की ओर से आर्थिक सहयोग मिलता रहेगा। धन की आवक बनी रहेगी। पार्टनरशिप के कार्यों में जबरदस्त धन लाभ होगा।
यह भी पढ़ें: Shani Margi 2023: शनि देव जल्द बदलने जा रहे हैं इन 3 राशि वालों की किस्मत, 4 नवंबर तक रहेंगे खुशहाल
धनु राशि
बुध के गोचर से बनने वाला बुधादित्य राजयोग धनु राशि वालों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। दरअसल अक्टूबर 2023 में धन-वृद्धि योग बनेगा। इसके साथ ही इस दौरान सूर्य और बुध दोनों ही ग्रह मिलकर किस्मत चमकाने का काम करेंगे। इसके साथ ही इस दौरान बिजनेस में अपार धन-लाभ का योग बनेगा। नौकरी में प्रमोशन के साथ ही अचानक धन लाभ भी होगा। प्रॉपर्टी के कार्यों से धन में वृद्धि होगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए बुधादित्य राजयोग लाभकारी माना जा रहा है। दरअसल अक्टूबर माहीने की पूरी अवधि में कारोबार में जरदस्त धन लाभ देखने को मिलेगा। नौकरी में स्थानपरिवर्तन का योग बनेगा। विदेश से धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही इस दौरान पैतृक संपत्ति में इजाफा होगा। विदेशी व्यापार से धन लाभ होने वाला है। आर्थिक स्थिति में सुधार के प्रबल योग हैं।
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए भी बुध का आगमी गोचर लाभकारी साबित होगा। इस दौरान व्यापारिक कार्यों में जबरदस्त सफलता मिलेगी। इसके साथ ही यह समय निवेश के लिए अनुकूल होगा। जो लोग लंबे समय से बिजनेस में आर्थिक नुकसान सह रहे हैं, उनके लिए बुधादित्य योग वरदान के समान साबित होगा। दरअसल इस दौरान बिजनेस में जबरदस्त आर्थिक लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है।
यह भी पढ़ें: Janmashtami 2023 Upay: जन्माष्टमी पर कर लें तुलसी का ये उपाय, हमेशा मेहरबान रहेंगे श्रीकृष्ण; बढ़ेगी धन-दौलत
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
17 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines