हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Budh Vakri: मंगल की राशि में बुध हुए वक्री, चमकी इन 3 राशियों की किस्मत; अमीर बनते नहीं लगेगी देर!

Budh Vakri: बुध ग्रह मंगलवार 26 नवंबर, 2024 की सुबह 8 बजकर 11 मिनट पर 20 दिनों के वक्री हो चुके हैं। बुध की वक्री अवस्था में 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है और उन्हें अमीर बनते देर नहीं लगेगी। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Budh Vakri: बुद्धि, वाणी, व्यापार, धन लाभ आदि के दाता ग्रह बुध वैदिक ज्योतिष के बेहद शुभ ग्रह हैं। मंगलवार 26 नवंबर, 2024 की सुबह 8 बजकर 11 मिनट पर बुध ग्रह वक्री हो चुके हैं। अगले 20 दिनों तक वक्री रहने के बाद वे 16 दिसंबर को मार्गी होंगे। मंगल की राशि वृश्चिक में वक्री हुए बुध की उल्टी चाल का राशियों पर मिला-जुला असर होगा। कुछ राशियों के जातकों के लिए चुनौतियां और मुश्किलें बढ़ सकती हैं, तो बुध के वक्री होने से कुछ राशियों के लोगों की किस्मत चमकने वाली है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक इस दौरान अधिक आत्मविश्वासी और निर्णायक बन सकते हैं। आप अपनी बुद्धि का अधिक से अधिक उपयोग करेंगे और समस्याओं का समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे। आपको मानसिक शांति और स्थिरता का अनुभव होगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। साथ ही, कार्यक्षेत्र में नए अवसर भी प्राप्त होंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आप अपनी प्रतिभा को निखारने में सफल रहेंगे।

आपके धन कमाने के उचित प्रयास से आमदनी बढ़ेगी। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार में वृद्धि होगी। नए ग्राहक मिलेंगे। ऑनलाइन व्यापार से अच्छा लाभ हो सकता है। लव लाइफ में रोमांस बढेगा। रिलेशनशिप में मजबूती आएगी। जीवनसाथी के साथ संबंध और मधुर होंगे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Vastu Shastra: इन 5 पक्षियों की फोटो लगाने से होता है घर में ज्ञान और समृद्धि वास, पैसों से भरी रहती है तिजोरी!

तुला राशि

बुध के वक्री होने से तुला राशि के जातक इस दौरान अधिक संतुलित और शांत रहेंगे। आप अपने बिगड़े संबंधों को सुधारने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों का कार्यक्षेत्र में कलीग के साथ संबंध मधुर होंगे। अच्छे विभाग में वेतन वृद्धि के साथ ट्रांसफर होने की संभावना है। निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आय में वृद्धि होगी।

विज्ञापन

किसी को दी हुई कोई पुरानी देनदारी वापस मिल सकती है। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। पार्टनर्स के साथ संबंध मधुर होंगे। जीवन से दुःख और क्लेश दूर होंगे। मन में शांति और प्रसन्नता का अनुभव होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक बुध गोचर के दौरान अधिक रचनात्मक और नवीन विचारों वाले बनेंगे। वे अपनी प्रतिभा को निखारने में सफल रहेंगे। नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में मान्यता मिलेगी। लॉटरी या किसी अन्य स्रोत से अचानक भारी धन लाभ हो सकता है। आपकी किस्मत संवर सकती है।

विज्ञापन

निवेश से भी अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आप जल्द अमीर बन सकते हैं। धन कमाने के प्रयास आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। खुदरा व्यापार से अच्छा लाभ हो सकता है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।

ये भी पढ़ें: Numerology: 25 से 45 की उम्र में धन का अंबार लगा देते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola