Budh Vakri Astrology Prediction: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व बताया गया है। ज्योतिषीय गणना में बुध को वाणी, बुधि, व्यापार और वाणिज्य का कारक कहा जाता है। बुध देव 13 दिसंबर 2023 से उल्टी चाल यानी वक्री गति से भ्रमण करेंगे। वैसे तो बुध की इस वक्री चाल का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन धनु, कुंभ और मीन राशि वालों पर इसका शुभ प्रभाव पड़ेगा। बुध की उल्टी चाल के परिणामस्वरूप इन राशि वालों का जीवन खुशहाल होगा। साथ ही साथ बुध-वक्री की अवधि में इन राशि के जातकों को नौकरी और बिजनेस में खास आर्थिक तरक्की देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं कि बुध की उल्टी चाल से धनु समेत 3 राशि वालों के जीवन में क्या खास बदलाव आएंगे।
धनु राशि
ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक, बुध ग्रह का वक्री होना धनु राशि वालों के लिए अनुकूल है। ऐसे में जो जातक व्यापार कर रहे हैं, उन्हें बुध वक्री की अवधि में जबरदस्त मुनाफा प्राप्त होगा। वहीं जो जातक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें विशेष सफलता प्राप्त होगी। इसके अलावा नौकरीपेशा वाले जातकों के लिए भी बुध का वक्री होना शुभफलदायी साबित होगा। बुध-वक्री की अवधि में जॉब में प्रमोशन को लेकर शुभ समाचार प्राप्त होगा। इस अवधि में आर्थिक स्थिति में सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा।
कुंभ राशि
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, बुध का वक्री होना कुंभ राशि के लिए सकारात्मक है। दरअसल बुध देव जब वक्री अवस्था में आएंगे तो कुंभ राशि से संबंधित जातकों के जीवन में खुशहाली आएगी। इस दौरान आर्थिक जीवन में खास उन्नति देखने को मिलेगी। वैसे जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें बुध-वक्री की अवधि में जबरदस्त मुनाफा प्राप्त होगा। साथ ही साथ इस अवधि में किए गए निवेश से फायदा होगा। छात्रों के लिए बुध का वक्री होना शुभ माना जा रहा है। प्रतियोगी परीक्ष में सफलता के संकेत हैं।
यह भी पढ़ें: दिसंबर में सूर्य-गुरु समेत 5 ग्रह बदलेंगे चाल, 8 राशियों के आएंगे अच्छे दिन!
मीन राशि
मीन राशि से संबंधित जातकों के लिए भी बुध का वक्री होना मंगलकारी माना जा रहा है। इस दौरान मीन राशि वालों का आर्थिक जीवन खुशहाल रहेगा। साथ ही इस दौरान जमीन से जुड़े कार्यों से जमकर धन लाभ होगा। पैतृक संपत्ति का अधिकार प्राप्त हो सकता है। बुध वक्री होकर मीन राशि वालों को जबरदस्त आर्थिक लाभ के कारक बनेंगे। बुध-वक्री की अवधि में आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
19 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines