बुध हुए वक्री, इन 3 राशियों पर छाए संकट के बादल; कारोबार-करियर पर होंगे ये नेगेटिव असर

15 मार्च, 2025 की दोपहर से बुध वक्री होकर उल्टी चाल रहे हैं। ग्रहों के राजकुमार बुध के वक्री होने से 3 राशियों के जातकों पर पर संकट के बादल छा सकते हैं और इनके कारोबार और करियर नेगेटिव असर होने की आशंका है? आइए जानते हैं, ये अनलकी राशियां कौन-सी हैं?

budh-vakri-2025-horoscope-march-2025-rashifal

शनिवार 15 मार्च, 2025 को दोपहर में 12 बजकर 15 मिनट पर बुध वक्री होकर उल्टी चाल रहे हैं। बुध का वक्री होना ज्योतिष शास्त्र में अच्छा नहीं माना जाता है, क्योंकि वे जीवन के बेहद व्यावहारिक पहलुओं के स्वामी और नियंत्रक ग्रह है। वैदिक ज्योतिष में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा गया है और उनको बुद्धि, विवेक, व्यापार और संचार का देवता ग्रह बनाया गया है। बुध के वक्री होने से जीवन के इन सभी पक्षों पर व्यापक असर होता है।

विज्ञापन

वक्री बुध का राशियों पर असर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। उनके वक्री होने से सबसे अधिक असर इन दोनों राशियों के जातकों पर पड़ने की आशंका है। लेकिन इनके साथ ही कई दूसरी राशियों पर बुध की उल्टी चाल चलने से नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं, जिन पर संकट के बादल छा सकते हैं और इनके कारोबार और करियर नेगेटिव असर होने की आशंका है?

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है, जिससे असंतोष की भावना पैदा हो सकती है। व्यापारियों को लेन-देन में नुकसान की संभावना है। आय के स्रोत सीमित हो सकते हैं, जिससे धन संचय में कठिनाई हो सकती है। आकस्मिक खर्चों में वृद्धि हो सकती है, जिससे आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। इसलिए, खर्चों को नियंत्रित रखना और बचत पर ध्यान देना जरूरी है। मानसिक तनाव और चिंता में वृद्धि की संभावना है। पुरानी बीमारियां फिर से उभर सकती हैं। रिश्तों में मनमुटाव से तनाव बढ़ेगा।

विज्ञापन

कन्या राशि

बुध के वक्री होने से कन्या राशि के जातकों के जीवन में भी कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। नौकरी में असंतोष की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों या वरिष्ठों से मतभेद हो सकते हैं। व्यापारियों को नुकसान की संभावना है। मौजूदा कारोबार में सावधानी और योजनाबद्ध तरीके से काम करना जरूरी है, वरना धन की बचत में कठिनाई हो सकती है और खर्चों में वृद्धि की संभावना है। आर्थिक निर्णय लेते समय सतर्कता बरतनी चाहिए। अनावश्यक खर्चों से बचें और बजट बनाकर चलें। सिरदर्द और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।

मीन राशि

बुध के वक्री होने से मीन राशि के जातकों के जीवन में भी कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में आपके परफॉरमेंस से असंतोष हो सकता है। व्यापार में असफलता की संभावना है, इसलिए नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। आय के स्रोत सीमित हो सकते हैं और अनावश्यक खर्चों में वृद्धि होने से आर्थिक परेशानी बढ़ सकती है। पेट संबंधी समस्याएं और मानसिक तनाव की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना जरूरी है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ