हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

29 अगस्त तक ये 3 राशियां रहें बेहद संभलकर, बुध की वक्री चाल बढ़ाएगी लाइफ की टेंशन

Budh Vakri 2024: वैदिक ज्योतिष के शुभ ग्रह बुध 5 से 29 अगस्त, 2024 तक वक्री चाल चलने वाले है। व्यापार और वाणी के दाता बुध की उल्टी चाल का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों की लाइफ की टेंशन बढ़ने के योग हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Budh Vakri 2024: वैदिक ज्योतिष के एक सबसे शुभ ग्रह बुध सोमवार 5 अगस्त को सुबह 10 बजकर 25 मिनट से वक्री होने जा रहे हैं। वे कुल 24 दिनों के लिए उल्टी चाल चलेंगे। जिसका असर देश-दुनिया के कार्य-व्यापार सहित सभी राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ेगा। बुध ग्रह फिर बृहस्पतिवार 29 अगस्त को दोपहर बाद 2 बजकर 43 मिनट पर मार्गी होंगे यानी सीधी चाल चलेंगे। बता दें, ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध वाणिज्य और व्यापार, वाणी, विवेक, ज्ञान, तर्क शक्ति, कम्यूनिकेशन स्किल (संचार), मनोरंजन और मौज-मस्ती के कारक ग्रह हैं। उनकी उल्टी चाल का सबसे अधिक नकारात्मक असर 3 राशियों पर पड़ने की आशंका है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

बुध की वक्री चाल का राशियों पर असर

वृषभ राशि

बुध की वक्री चाल का वृषभ राशि के जातकों के जीवन पर प्रतिकूल असर होने के योग हैं। मानसिक तनाव और चिंता में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन से जीवन में अस्थिरता आने के योग हैं। इसका नकारात्मक असर आमदनी पर भी पड़ेगा। धन हानि और आर्थिक समस्याएं भी हो सकती हैं। व्यवसाय में आर्थिक नुकसान बढ़ने की आशंका है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ने के योग हैं। पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर पारिवारिक कलह और विवाद बढ़ सकता हैं।

वृश्चिक राशि

वृषभ राशि के जातकों के जीवन पर बुध की वक्री चाल का नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका है। धन की आमद घट सकती है। इससे जीवनयापन की मुश्किलें बढ़ने के योग हैं। आप स्वभाव से चिड़चिड़े हो सकते हैं। व्यापार में किसी मुद्दे पर गलत निर्णय से बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। प्राइवेट जॉब से जुड़े लोगों नौकरी पर संकट आने के योग हैं। स्टूडेंट्स के करियर में बाधाएं आ सकती हैं। छात्रों का मन पढ़ाई के प्रति उदासीन रह सकता है। मानसिक तनाव और चिंता बढ़ सकती है। सिरदर्द और थकान की समस्या हो सकती है।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के जीवन पर बुध की वक्री चाल का नेगेटिव असर होने की आशंका है। पढ़ाई के लिए विदेश जाने वाले स्टूडेंट्स के यात्रा में बाधाएं आ सकती हैं। नौकरी में समस्याएं खड़ी हो सकती हैं, कलीग से झगड़ा होने के योग हैं। व्यवसाय में धन संबंधी समस्याएं बढ़ने से प्रोजेक्ट्स बंद हो सकते हैं। धन हानि होने से अनेक आर्थिक समस्याएं हो सकती हैं। मानसिक तनाव और चिंता में वृद्धि होने की आशंका है।

ये भी पढ़ें: Temples of India: यहां होती है कुत्तों की पूजा, इस मंदिर में कांतारा करते हैं Puppy का नामकरण

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: दुर्योधन की पत्नी महासुंदरी भानुमती की कहानी, पति की मृत्यु के बाद क्यों किया अर्जुन से विवाह, पढ़ें पूरी कथा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola