---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Budh Vakri 2024: वक्री बुध इन 3 राशियों पर बरपाएंगे कहर, पाई-पाई के लिए पड़ सकता है तरसना!

Budh Vakri 2024: वाणी-व्यापार और शुभ-लाभ के देवता 26 नवंबर 2024 को वृश्चिक राशि में वक्री होंगे और वे 20 दिनों तक उल्टी चाल चलेंगे। बुध की चाल में आए इस बदलाव का 3 राशियों के जातकों पर बेहद नेगेटिव प्रभाव पड़ने की आशंका है। आइए जानते हैं, बुध की उल्टी चाल से सबसे अधिक प्रभावित होने वाली 3 राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Budh Vakri 2024: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा गया है, जो सभी 9 ग्रहों में उनके महत्व को दर्शाता है। बुध ग्रह की एक खासियत यह है कि वे चंद्रमा के बाद सबसे तेज गति से चलते हैं। अपने गोचर के दौरान लगातार गतिशील रहते हुए वे समय-समय पर राशि और नक्षत्र बदलते हैं। इस क्रम में वे कभी नीच के हो जाते हैं, तो कभी उच्च के जाते हैं और कभी वक्री होते हैं, तो कभी मार्गी। बुध के इन परिवर्तनों का सभी मनुष्यों के जीवन पर गहरा असर पड़ता है, क्योंकि वे मानव जीवन के बेहद व्यावहारिक और उपयोगी पहलुओं के स्वामी और नियंत्रक ग्रह हैं। नवंबर महीने में बुध की चाल में विशेष बदलाव होने जा रहा है, जिससे जीवन के इन सभी पहलुओं पर गंभीर नकारात्मक असर पड़ने की आशंका है।

कब से कब तक वक्री रहेंगे बुध?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध ग्रह वाणी, बुद्धि, विवेक, तार्किकता, संचार और बातचीत, मीडिया, व्यापार, धन लाभ, साझेदारी, मित्रता, स्वभाव में चंचलता, मनोरंजन और हास्य-व्यंग्य आदि के स्वामी और नियंत्रक हैं। वाणी, व्यापार और धन लाभ के देवता मंगलवार 26 नवंबर 2024 की सुबह 8 बजकर 11 मिनट पर वृश्चिक राशि वक्री होंगे। बुध ग्रह सोमवार 16 दिसंबर 2024 को रात में 2 बजकर 25 मिनट पर मार्गी होंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, वाणी-व्यापार के देवता कुल 20 दिनों तक वक्री होकर उल्टी चाल चलेंगे, जिसका 3 राशियों के जातकों पर बेहद नेगेटिव प्रभाव पड़ने की संभावना है। आइए जानते हैं, बुध की उल्टी चाल से सबसे अधिक प्रभावित होने वाली 3 राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: 35 साल तक स्ट्रगल के बाद बेशुमार धन कमाते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

वक्री बुध का राशियों पर असर

मेष राशि

अपने गोचर के दौरान वक्री बुध मेष राशि के जातकों को चिंतित, अधीर और गुस्सैल बना सकता है। छोटी-छोटी बातों पर झगड़े हो सकते हैं, जिससे मानसिक शांति भंग हो सकती है। यदि आप नौकरी बदलना चाहते है, तो इस दौरान नई नौकरी ढूंढने में मुश्किलें आ सकती हैं। मौजूदा नौकरी में कलीग के साथ मतभेद हो सकते हैं। आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। वहीं दूसरी ओर आय में कमी आ सकती है। निवेश से भी नुकसान होने की आशंका है। व्यापार से जुड़े लोगों को भी संभलकर बिजनेस करने की जरूरत है। व्यापार में रुकावटें आ सकती हैं। ग्राहकों से विवाद हो सकते हैं। नए व्यापारिक संबंध बनाने में मुश्किलें आएंगी।

---विज्ञापन---

बनते हुए काम में बाधाएं आ सकती हैं। प्रोजेक्ट्स में देरी हो सकती है। यात्राओं के दौरान परेशानियां हो सकती हैं। मौजूदा निवेश से नुकसान हो सकता है। परीक्षाओं में अपेक्षित परिणाम न मिलने से स्टूडेंट्स निराश रहेंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ बहस हो सकती है। लव लाइफ के संबंधों में तनाव बढ़ सकता है, आपसी विश्वास कम हो सकता है। तनाव के कारण सिरदर्द, अनिद्रा और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

कर्क राशि

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कर्क राशि के जातक भावुक होते हैं। वक्री बुध उन्हें अधिक भावुक और असुरक्षित बना सकता है। अतीत की यादें उन्हें परेशान कर सकती हैं। नौकरीपेक्षा जातकों के लिए काम के माहौल में तनाव बढ़ सकता है। साथ काम करने वालों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। धन का प्रवाह पर नेगेटिव असर होने आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। अचानक खर्च बढ़ने से जेब पूरी तरह खाली हो सकती है। व्यापार में जबरदस्त नुकसान होने की आशंका है। पारिवारिक व्यापार में विवाद हो सकते हैं। कारोबारी ट्रैवल में बाधाएं आ सकती हैं। घर से दूर रहने से असहज महसूस हो सकता है।

---विज्ञापन---

आप छोटी-छोटी बातों पर ज्यादा सोचेंगे और तनाव महसूस करेंगे। अचानक धन हानि हो सकती है। बनते हुए काम में गलतियां होने से जीवन की मुश्किलें बढ़ेंगी। छात्रों की एकाग्रता में कमी आएगी। शिक्षकों के साथ मतभेद हो सकते हैं। लव रिलेशनशिप विश्वासघात का डर सताएगा। पारिवारिक सदस्यों के बीच झगड़ा होगा, आपसी संबंध खराब हो सकते हैं। हड्डियों और शरीर के जोड़ से संबंधित स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

तुला राशि

यह देखा गया है कि तुला राशि वाले लोग जीवन संतुलन पसंद करते हैं। लेकिन वक्री बुध उन्हें अनिश्चित और चिंतित बना सकता है। रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। वहीं, नौकरी में काम में गलतियाँ होने की संभावना है। बॉस से झगड़ा या नाराजगी हो सकती है। आय के स्रोत बेहद कमजोर हो सकते हैं। पाई-पाई के लिए तरसना पड़ सकता है। धन की इनकम न होने कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। व्यापारिक साझेदारी में विवाद हो सकते हैं। पुराने कर्ज वापस मांगने वाले आ सकते हैं। यात्राओं में देरी या कैंसिल होने से व्यापारिक संबंध पर नेगेटिव असर होगा। यात्रा के दौरान आपका सामान चोरी हो सकता है।

---विज्ञापन---

लक्ष्यों को प्राप्त करने में कठिनाई होगी। अचानक धन के खर्चे बढ़ने की संभावना है। निवेश से नुकसान हो सकता है। अधिकारियों के साथ संबंध खराब होने से बनते हुए काम में बाधाएं आ सकती हैं। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में मन नहीं लगेगा और ध्यान भटक सकता है। पारिवारिक जीवन और लव लाइफ में साथी से मनमुटाव हो सकता है। संबंधों में दरार आने की आशंका है। मांसपेशियों में दर्द से आपकी परेशानियां बढ़ेंगी।

ये भी पढ़ें: Numerology: 25 से 45 की उम्र में धन का अंबार लगा देते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Nov 15, 2024 10:09 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola