Budh Vakri 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुद्धि के कारक ग्रह बुध देव का विशेष स्थान है। इसी वजह से बुध देव को राजकुमार के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार, आज से 8 दिन बाद 5 अगस्त को बुध देव सुबह-सुबह सिंह राशि में वक्री करेंगे। 5 अगस्त को सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर बुध के सिंह राशि में वक्री से कुछ राशियों के लोगों का भाग्योदय हो सकता है। उन्हें अपार धन लाभ होने के साथ-साथ करियर में आगे बढ़ने के कई शानदार ऑप्शन मिल सकते हैं। चलिए जानते हैं वो कौन-सी लकी राशियां हैं, जिन्हें बुद्धि के कारक ग्रह की वक्री से लाभ होगा।
मीन राशि
आज और आने वाले कुछ दिनों तक भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। नौकरीपेशा जातकों की कुंडली में आय बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। छात्रों को मनचाहे कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है, जिससे प्रसन्नता रहेगी।
ये भी पढ़ें- सावन के पहले शनिवार भूलकर भी न खरीदें ये 6 चीजें, शनि देव और शिव जी दोनों हो जाएंगे क्रोधित!
सिंह राशि
बच्चों की सफलता को देखकर माता-पिता का मन प्रफुल्लित रहेगा। घर में खुशी और प्रसन्नता का माहौल आने वाले 8 दिन तक बरकरार रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के काम की ऑफिस में तारीफ हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या राशि
व्यापारी वर्ग को कारोबार में सफलता मिलेगी। नई डील पूरी होने से आर्थिक लाभ होगा। नौकरीपेशा और अविवाहित लोग दोस्तों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। संतान की प्रगति देखकर माता-पिता का मन प्रसन्न रहेगा।
मकर राशि
बुध वक्री से सबसे ज्यादा आर्थिक लाभ मकर राशि के लोगों को होगा। नौकरीपेशा लोगों के करियर में सकारात्मक बदलाव आएंगे। बिजनेसमैन को आने वाले दिनों में कई नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे बिजनेस का विस्तार होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को बुध की उल्टी चाल से अच्छा-खासा लाभ हो सकता है। यदि आप जॉब चेंज करने के बारे में सोच रहे हैं, तो जल्द ही आपको किसी अच्छी कंपनी के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। बिजनेसमैन और दुकानदारों को अकस्मात धन लाभ हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: सावन में शिव-शनि जी करेंगे 12 राशियों का बेड़ा पार! पंडित सुरेश पांडेय से जानें 40 महाउपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
7 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines