Budh Vakri 2024: ग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन का जितना गहरा प्रभाव 12 राशियों के जातकों की जिंदगी पर पड़ता है। उतना ही असर ग्रहों की मार्गी और वक्री का भी जीवन पर होता है। साल 2024 में शनि, गुरु समेत बुध की मार्गी व वक्री होगी, जिसके कारण हर एक व्यक्ति के जीवन में बदलाव होगा। वैदिक पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध देव 26 नवंबर 2024, दिन मंगलवार को वक्री चाल चलेंगे। मंगलवार को सुबह 08 बजकर 11 मिनट पर बुध की वक्री का प्रभाव हर एक राशि के जातक के ऊपर पड़ेगा। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके जीवन में बुध की वक्री के कारण 26 नवंबर 2024 तक सब कुछ सामान्य रहेगा।
मेष राशि
ग्रहों के राजकुमार बुध की वक्री चाल से मेष राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। युवा वर्ग के मनोबल में वृद्धि होगी। इसके अलावा लक्ष्य की प्राप्ति में आ रही बाधाएं कम होंगी, जिससे जल्द ही इस राशि के जातकों को जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल हो सकता है। नए और पुराने दोनों तरह के निवेश से कारोबारियों व दुकानदारों को मोटा फायदा हो सकता है। जॉब कर रहे जातकों की आमदनी में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। शादीशुदा लोग साथी के विदेश घूमने के लिए अगले माह तक जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Mangal Budh Gochar: मंगल-बुध मिलकर चमकाएंगे इन 5 राशियों का भाग्य, धन-संपत्ति में होगी बेतहाशा बढ़ोतरी!
सिंह राशि
नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर मनचाही जगह पर हो सकता है। नई जगह पर पद और वेतन दोनों में वृद्धि होगी। युवा वर्ग को धन कमाने के नए अवसर अगले माह तक समय-समय पर प्राप्त होते रहेंगे। इसके अलावा छात्रों को उनके माता-पिता से गिफ्ट के रूप में बाइक भी मिल सकती है। अपना खुद का मकान खरीदने का सपना शादीशुदा कपल का नवंबर माह तक पूरा हो सकता है। परिवार में सुख-शांति 26 नवंबर 2024 तक बनी रहेगी। परिवारवालों के साथ तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं।
कुंभ राशि
मेष और सिंह राशि के जातकों के अलावा कुंभ राशि के लोगों के लिए भी बुध की वक्री चाल शुभ रहेगी। जॉब कर रहे जातकों का मकान खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। स्टूडेंट जातकों को पिता जी से मनचाहा उपहार मिल सकता है। बिजनेसमैन को काम के चक्कर में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगी। बेरोजगार जातकों को माह खत्म होने से पहले किसी बड़ी कंपनी के साथ काम करने का ऑफर मिल सकता है। रिलेशनशिप और मैरिड लोगों के साथी संग रिश्ते मजबूत होंगे।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा अक्टूबर का महीना? जानें पंडित सुरेश पांडेय से
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 hr agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
4 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines