Budh Vakri 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह और राशियों का सीधा-सीधा संबंध होता है। इनमें होने वाले किसी भी तरह के बदलाव व्यक्ति की कुंडली पर सीधा अपना प्रभाव डालते है। ग्रहों की बदलती चाल चाहे वो मार्गी हो या वक्री, दोनों से ही सभी राशियों पर अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ता है। वर्तमान में बुध ग्रह मार्गी चाल में हैं और वृषभ राशि में विराजमान हैं। आगामी दिनों में बुध, वक्री चाल चलेगा जिसका असर 12 राशियों पर पड़ सकता है। बुध की वक्री चाल यानी उल्टी चाल से 3 राशि के लोगों को लाभ ही लाभ होने वाला है। आइए जानते हैं कि कब बुध वक्री चाल चलेंगे और इसका असर कौन सी 3 राशियों पर अच्छा पड़ने वाला है।
वक्री चाल से पॉजिटिव और नेगेटिव असर
ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह जल्द उल्टी चाल में गोचर करेंगे। उनकी वक्री चाल का असर पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों पड़ता है। 5 अगस्त 2024 को बुध वक्री चाल चलेंगे। 28 अगस्त तक बुध की उल्टी चाल के साथ रहेंगे। ऐसे में कुछ राशियों के लिए बुध की वक्री चाल किस्मत चमकाने वाली रहेगी। आइए उन तीन राशियों के बारे में जानते हैं जिनके जीवन में खुशियां ही खुशियां आने वाली है।
कर्क राशि (Cancer)
बुध वक्री होने पर कर्क राशि के लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है। बुध गोचर के अच्छे प्रभाव आपके जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा दिला सकेंगे। आर्थिक तौर पर आपको लाभ ही लाभ होगा। अगर बहुत दिनों से आप किसी काम को करने में लगे हुए लेकिन वो पूरा नहीं हो पा रहा है तो जल्द वो रुकावट दूर होगी और आपका काम सफलतापूर्वक हो सकेगा। व्यापार में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा।
ये भी पढ़ें- Meaning of Moles: प्राइवेट पार्ट से लेकर छाती पर तिल होने का मतलब
सिंह राशि (Leo)
ग्रहों के राजकुमार बुध की उल्टी चाल से सिंह राशि के लोगों के जीवन में कई अच्छे काम होने वाले हैं। कामकाज के मामले में आपको तरक्की हासिल होगी। व्यापार में मुनाफा और लव लाइफ में सफलता हासिल होगी। धन से संबंधित कई नए अवसर मिल सकते हैं। जीवन में आ रही कठिनाइयों से राहत मिल सकती है। घर में अच्छा माहौल रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius)
बुध की वक्री चाल का अच्छा प्रभाव धनु राशि पर भी पड़ने वाला है। आगामी दिनों में आपको कई तरह के नए अवसर मिलेंगे। आय में बढ़ोतरी होने के नए-नए मौके मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। व्यापार में तरक्की और नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। रुका हुआ आपका कोई काम जरूर पूरा हो सकता है।
ये भी पढ़ें- OMG! ये हैं 3 निर्दयी राशियां, कमियां गिनाने से लेकर अधिक गुस्सा करने में भी सबसे आगे
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines