Budh Uday In Meen 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों के बारे में विस्तार से वर्णन किया गया है। बता दें कि सभी ग्रहों का राजकुमार बुध देव को माना गया है। बुध देव बुद्धि, चंचलता, एकाग्रता, वाणी, त्वचा, सौंदर्य तथा सुगंध और व्यापार का कारक ग्रह माना गया है। ज्योतिषियों के अनुसार, जिस जातक की कुंडली में बुध देव की स्थिति मजबूत होती हैं उनको जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है। शास्त्रों के अनुसार, प्रत्येक ग्रह एक निश्चित समय पर अपनी राशि परिवर्तन करते रहते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से सभी राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। बता दें कि आने वाले कुछ दिनों में बुध देव मीन राशि में उदय होंगे। बुध देव के उदय होने से कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
मेष राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, बुध देव के मीन राशि में उदय होने से मेष राशि वाले लोगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। बता दें कि 19 अप्रैल के बाद मेष राशि वाले लोगों के जीवन में बदलाव आ सकता है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके पद में प्रमोशन हो सकता है। साथ ही जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी। कारोबार में जमकर वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति से धन का लाभ होगा।
मिथुन राशि
माना जा रहा है कि बुध देव के उदय होने से मिथुन राशि वाले लोगों का भाग्य बिल्कुल बदल जाएगा। क्योंकि बुध देव मिथुन राशि के स्वामी ग्रह है। ऐसे में कारोबार में लाभ ही लाभ होगा। साथ ही आने वाले दिनों में किसी राजनीति पार्टी से जुड़ सकते हैं। वहां बड़े-बड़े नेताओं से मुलाकात हो सकती है। जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। साथ ही आर्थिक तंगी दूर होगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले लोगों के लिए बुध का गोचर बहुत ही लाभदायक रहेगा। बता दें कि जो लोग नया कारोबार करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय बहुत ही शुभ रहेगा। साथ ही जीवन में तरक्की होगी। जो लोग शादीशुदा हैं उनके जीवन में खुशहाली बनी रहेंगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। पिता जी की ओर से अच्छी खुशखबरी मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता
यह भी पढ़ें- सोमवार को करें इन चीजों का दान, मिलेगा मनचाहा वरदान
यह भी पढ़ें- 50 साल बाद दैत्य गुरु शुक्र, राहु और बुध का हुआ मिलन, 3 राशि वालों का शुरू हो गया गोल्डन टाइम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
2 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines