Budh Uday April 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 9 ग्रहों में बुध देव को विशेष स्थान प्राप्त है। ज्योतिषियों के अनुसार, बुध देव को गणित, चतुरता, संवाद, तर्क, बुद्धि और मित्रता का कारक ग्रह माना गया है। साथ ही बुध देव को ग्रहों का राजकुमार भी कहा जाता है। मान्यता है कि जिस जातक की कुंडली में बुध देव की स्थिति मजबूत होती हैं उनकी किस्मत हर समय साथ देती हैं। साथ ही व्यक्ति को हर समय शुभ फल की प्राप्ति भी होती है। माना जाता है कि बुध देव की कृपा से सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है। बता दें कि 19 अप्रैल को बुध देव मीन राशि में उदय होने वाले हैं। बुध देव के मीन राशि में उदय होने से कुछ राशियों का भाग्य बिल्कुल बदलने वाला है। साथ ही इन राशियों को किस्मत का भी साथ मिलने वाला है। तो आइए आज इस खबर में उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों के लिए मीन राशि में बुध का उदय बहुत ही शुभ फलदायी रहने वाला है। बता दें कि इस दौरान मेष राशि वाले लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। ऑफिस से कुछ अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। कारोबार में सफलता मिलेगी। अचानक मौद्रिक लाभ की स्थिति बन सकती है। सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में विस्तार होगा। साथ ही कार्य में स्थिरता आएगी।
मिथुन राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, मिथुन राशि वाले लोगों के लिए बुध की चाल में बदलाव बहुत ही शुभ रहने वाला है। बता दें कि बुध देव की कृपा से यात्रा का अवसर मिल सकता है। लंबी यात्रा पर जाने का विचार बना सकते हैं। अचानक किसी अप्रत्याशित आर्थिक लाभ की स्थित बन सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में विस्तार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोगों को बुध देव के उदय होने से लाभ ही लाभ मिलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। साथ ही कारोबार में विस्तार होगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। अचानक करियर में लाभ मिलेगा। साथ ही भाग्य का साथ मिलेगा। घरवालों की ओर से कुछ अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। किसी बड़े लोगों से मुलाकात हो सकती है। यह भविष्य के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा।
यह भी पढ़ें- दो दिन बाद खत्म होगा खरमास, मेष समेत 3 राशियों को हर कदम पर मिलेगा भाग्य का साथ
यह भी पढ़ें- 14 दिन बाद शुक्र देव का होगा महागोचर, 3 राशियों के हाथ लगेगा कुबेर का खजाना
यह भी पढ़ें-हो गई राहु और बुध की युति, ये 5 राशियां हो जाएं सावधान!
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
6 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
7 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines