बुद्धि, वाणी, संवाद, तर्क, गणित, मित्रता, त्वचा, चतुरता, कारोबार और निर्णय क्षमता के कारक ग्रह बुध को शास्त्रों में ग्रहों के राजकुमार का स्थान प्राप्त है। एक तय समय के बाद बुध देव उदय और अस्त होते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों की जिंदगी पर पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, अप्रैल माह की शुरुआत में बुध देव उदय होंगे। इस बार बुध के उदय होने से कुछ राशियों के जातकों को नुकसान होगा जिनके राशिफल के बारे में हम आपको पंचांग की मदद से बताने जा रहे हैं।
8 अप्रैल को किस समय उदय होंगे बुध?
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 18 मार्च 2025 को शाम 7 बजकर 20 मिनट पर बुध देव अस्त हुए थे, जो 8 अप्रैल 2025 तक इसी अवस्था में रहेंगे। 8 अप्रैल 2025 को प्रात: काल 5 बजकर 4 मिनट पर बुध उदय हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: मंगल की राशि वृश्चिक में चंद्र ने रखा कदम, इन 3 राशियों को मिलेगा राजयोग जैसा सुख!
बुध उदय का राशियों पर नकारात्मक प्रभाव
मेष राशि
बुध का उदय होना मेष राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं रहेगा। ऑफिस में किसी से लड़ाई हो सकती है, जिसके कारण कुछ दिनों तक मूड खराब रहेगा। इसके अलावा काम करने में भी मन नहीं लगेगा। हाल ही में जिन लोगों ने दुकान खोली है या कोई नया बिजनेस शुरू किया है उनको आर्थिक नुकसान होगा। कपल के रिश्ते में तीसरे व्यक्ति के आने के कारण गलतफहमियां उत्पन्न होंगी और आए-दिन लड़ाई-झगड़े होंगे।
वृषभ राशि
जल्दबाजी में ऑफिस का काम नहीं करें। अन्यथा काम में गलती हो सकती है जिसके कारण बॉस की डांट का सामना करना पड़ेगा। सिंगल लोगों की कुंडली में बुध ग्रह सही स्थान पर विराजमान नहीं हैं, जिसके कारण रिश्ता पक्का होने की संभावना बेहद कम है। वहीं जो लोग विवाहित हैं, उनका प्रॉपर्टी को लेकर घरवालों से विवाद हो सकता है। बहन-बहन की लड़ाई होगी, जिसकी वजह से घर में तनाव का माहौल रहेगा।
कुंभ राशि
बुध का उदय होना कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को कोई गंभीर बीमारी हो सकती है। इसके अलावा ऑफिस में बॉस संग विवाद होगा, जिसके कारण उनकी नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। जिन लोगों के माता-पिता उनके विवाह के लिए योग्य पार्टनर की तलाश कर रहे हैं, उनकी खोज जारी रहेगी। इस साल विवाह नहीं होगा। कारोबारियों को अप्रैल माह की शुरुआत में धन हानि हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Video: 31 मार्च से पहले किस मूलांक वालों का चमकेगा भाग्य और कौन होगा परेशान? जानें भविष्यफल और उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 hrs agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
2 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
4 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
4 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines