Budh Uday 2025: 8 जून से 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, ग्रहों के राजकुमार होंगे उदित

Budh Uday 2025: 8 जून को मिथुन राशि में बुध ग्रह उदित होंगे, आइए जानते हैं किन 3 राशियों को इससे लाभ हो सकता है।

Budh Uday 2025

बुध उदय 2025

Budh Uday 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब किसी ग्रह द्वारा राशि परिवर्तन किया जाता है या वो किसी राशि में उदित या अस्त होते हैं तो इसका असर सीधा मानव जीवन और दुनिया भर पड़ता है। ग्रहों के राजकुमार बुध देव स्वराशि मिथुन में उदय होने जा रहे हैं। जून में बुध ग्रह उदित होंगे। इससे पहले मई में मिथुन राशि में अस्त होंगें। सभी राशियों पर बुध के उदित होने से अलग-अलग तरह का प्रभाव पड़ सकता है।

विज्ञापन

द्रिक पंचांग के अनुसार 8 जून को शाम 7 बजकर 53 मिनट पर मिथुन राशि में बुध उदय होंगे। आइए जानते हैं बुध के उदित होने से किन 3 राशियों का भाग्य चमक सकता है?

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। विवादों से दूर रहेंगे। कारोबार में तरक्की हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। आय वृद्धि की भी बात चल सकती है। सफलता के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लंबे समय से बना रहे योजनाएं सफल होंगी। जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा। समाज में मान और सम्मान बढ़ सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए बुध का उदित होना लाभदायक रहेगा। सोची हुई योजनाओं पर काम करेंगे और उसमें सफल भी हो सकेंगे। जीवनशैली में बदलाव देखने को मिल सकता है। सकारात्मक परिवर्तन दिख सकते हैं। रिश्तेदारों के साथ संबंध में सुधार होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की आय वृद्धि हो सकती है।

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध उदित होना फलदायक रहेगा। रिश्ते में बदलाव होंगे। कारोबार में मुनाफा हो सकता है। संबंध में सुधार हो सकते हैं। सैलरी में बढ़ोतरी के अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। शेयर बाजार में मुनाफा हो सकता है। सरकारी नौकरी मिलने की संभावना है। घर वालों के साथ प्यार बढ़ेगा। घर या गाड़ी खरीदने का सोच सकते हैं। व्यापार को बढ़ाने की योजनाएं काम आ सकती हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ