Budh Uday: 8 अप्रैल से 3 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू, गुरु ग्रह की राशि में बुध होंगे उदित

Budh Uday 2025: मीन राशि में बुध उदित के साथ 3 राशियों के लोगों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं?

Budh Uday Golden time of 3 zodiac signs begins from 8 April 2025 Mercury will rise in the sign of Jupiter

बुध उदय 2025

Budh Uday 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक निश्चित समय के बाद ग्रहों द्वारा राशि परिवर्तन किया जाता है। ग्रहों के राजकुमार बुध समय-समय पर एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते रहते हैं। इस दौरान ग्रह द्वारा राशि में अस्त और उदय अवस्था में भी रहा जाता है। वर्तमान में बुध ग्रह मीन राशि में विराजमान हैं और इस दौरान अस्त व उदय दोनों अवस्था पर जाने वाले हैं। अप्रैल के महीने में बुध ग्रह, मीन राशि में उदय होंगे। 8 अप्रैल शनिवार को मीन राशि में बुध ग्रह उदित होंगे। ऐसे में 3 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है।

विज्ञापन

ग्रह कब होते हैं उदय या अस्त?

जब कोई ग्रह, सूर्य के करीब आ जाता है तो वो अस्त हो जाते हैं। जबकि, ग्रह का सूर्य से दूर चले जाना उदित अवस्था कहलाता है। ग्रहों का अस्त या उदय होना 12 राशियों पर शुभ व अशुभ असर डाल सकता है। 8 अप्रैल को बुध ग्रह मीन राशि में अस्त होंगे जिससे 3 राशियों को फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं किन 3 राशियों की किस्मत बुध उदय के साथ होने चमकने वाली है?

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध का मीन राशि में उदित होना लाभकारी रहेगा। सामाजिक तौर पर मान-सम्मान बढ़ सकेगा। रिश्ते पहले से बेहतर हो सकेंगे। आत्मविश्वास बढ़ सकता है। उन्नति के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। संबंध में सुधार हो सकता है। आय वृद्धि के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। नया बिजनेस शुरू करने का सोच सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए बुध ग्रह का उदित होना सकारात्मक प्रभावों के साथ रहेगा। परिवार के लोगों के साथ संबंध सुधरेंगे। रिश्ते में मधुरता बढ़ सकती है। कारोबार को बढ़ाने की नई योजना लाभदायक सिद्ध होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। प्रमोशन की बात चल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक तंगी से परेशान लोगों की समस्याएं दूर हो सकेंगी।

विज्ञापन

सिंह राशि

लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। धन वृद्धि के योग बन सकते हैं जो आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकते हैं। रिश्ते पहले से मजबूत हो सकेंगे। घर वालों के साथ आप अच्छा समय गुजार सकते हैं। ज्यादा समय से जिस समस्या से परेशान चल रहे हैं वो परेशानी दूर हो सकेगी। पार्टनर के साथ समय अच्छा बिताएंगे। कहीं बाहर जाने का सोच सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ