हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Budh Uday 2024: ग्रहों के राजकुमार के उदय होने से 3 राशियों को महालाभ, शेयर बाजार से मिलेगा शानदार रिटर्न!

Budh Uday 2024: वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, 29 नवंबर, 2024 को बुध ग्रह अस्त हो रहे हैं और वे 12 दिसंबर, 2024 को उदित होंगे। इसके असर से 3 राशियों को महालाभ हो सकता है और उनको शेयर बाजार से शानदार रिटर्न मिल सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 महा-भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Budh Uday 2024: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के राजकुमार कहे गए बुध ग्रह की चाल लगातार बदलती रहती है। चंद्रमा के बाद सभी ग्रहों में उनकी गति सबसे तेज है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी बुध ग्रह राशि या नक्षत्र बदलते हैं, किसी अन्य ग्रह के साथ युति और योग बनाते हैं यह उदय-अस्त और वक्री-मार्गी होते जीवन के विभिन्न क्षेत्रों पर सीधा प्रभाव डालते हैं। यह देखा गया है कि बुध ग्रह की चाल में बदलाव से व्यापार और शेयर बाजार व्यापक उतार-चढ़ाव आते हैं, जिससे अर्थव्यवस्था पर गहरा असर होता है। वहीं उनके चाल परिवर्तन से व्यक्ति की बुद्धि और निर्णय लेने की क्षमता भी प्रभावित होती है।

बुध ग्रह का अस्त और उदय कब?

ज्योतिषियों के अनुसार, नवंबर-दिसंबर 2024 के महीने में बुध ग्रह से संबंधित एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना होने जा रही है। शुक्रवार 29 नवंबर, 2024 की शाम 6 बजकर 16 मिनट पर बुध ग्रह अस्त हो रहे हैं और वे बृहस्पतिवार 12 दिसंबर, 2024 की सुबह 6 बजकर 2 मिनट पर  उदित होंगे। वाणी-व्यापार के स्वामी मंगल ग्रह की स्वामित्व वाली वृश्चिक राशि में ही अस्त और उदय होंगे। अपनी 13 दिनों की कुल अस्त अवधि बुध ग्रह का यह अवस्था परिवर्तन सभी 12 राशियों के जातकों पर प्रभाव डालेगा। कुछ राशियों को व्यापार में लाभ, नौकरी में तरक्की या प्रेम जीवन में सफलता मिल सकती है, जबकि अन्य राशियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, वे 3 महालकी राशियां कौन-सी हैं, जिन्हें बुध के उदय होने से शेयर बाजार सहित इनकम के हर स्रोत से महालाभ होने की प्रबल संभावना है?

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 4 तारीखों में जन्मे व्यक्तियों में होते हैं राजसी गुण, भगवान सूर्य होते हैं मेहरबान!

विज्ञापन

बुध उदय का राशियों सकारात्मक असर

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक इस दौरान अपने करियर में नई ऊंचाइयां छू सकते हैं। वृश्चिक राशि में बुध के उदय होने से आपके कार्यक्षेत्र में नए अवसर पैदा होंगे। आप अपनी बुद्धि और तर्क शक्ति का उपयोग करके अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। आपको व्यापार में लाभ होने की संभावना है। नए ग्राहक मिल सकते हैं और व्यापार में वृद्धि हो सकती है। शेयर बाजार या अन्य प्रकार के व्यापार में निवेश करने वालों के लिए यह समय लाभदायक हो सकता है। आपकी समझदारी से आप सही निवेश कर सकते हैं और मुनाफा कमा सकते हैं। आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। आप अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। यह समय अपने रिश्तों को मजबूत बनाने का है। आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ अधिक समय बिता पाएंगे। अगर आप किसी के साथ रिश्ते में हैं, तो आपका रिश्ता और मजबूत होगा। बुध का उदय आपकी मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाएगा। आप तनाव मुक्त महसूस करेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय करियर के लिहाज से बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको अपने काम में सफलता मिलेगी और आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। व्यापारियों के लिए यह समय लाभदायक रहेगा। आप नए व्यापारिक संबंध स्थापित कर सकते हैं और अपने व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए यह समय गोल्डन टाइम होगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सहायता से आप भारी मुनाफा कमा सकते हैं। उद्योग-धंधे से जुड़े जातकों को नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। आप अपने उत्पादों का प्रभावी ढंग से प्रचार कर अधिक लाभ उठा सकते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ रोमांचक समय बिता सकते हैं। अगर आप सिंगल हैं, तो आपको कोई अच्छा साथी मिल सकता है। आप अपने रिश्तों में संतुलन बनाए रखने में सफल रहेंगे। लव बर्डस आपस में एक-दूसरे को बेहतर समझेंगे। आपकी पाचन संबंधी समस्याएं दूर होने से आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह समय करियर और जॉब के लिहाज से बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको अपने काम में सफलता मिलेगी और आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। व्यापारियों नए व्यापारिक संबंध स्थापित होंगे, जिससे लाभ का मार्जिन बढ़ेगा और आप व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। शेयर बाजार में किए हुए पुराने निवेश से अच्छा-खासा रिटर्न मिलने से आपके सभी धन संकट दूर हो जाएंगे। बिजनेस में नए प्रोजेक्ट या कोई बड़ी डील मिलने आपके फाइनेंस के टारगेट पूरे हो सकते हैं। खुदरा बिजनेस पर भी पॉजिटिव असर होगा। यह समय अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने का है। आप अपने पार्टनर के साथ रोमांचक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। आपकी नींद अच्छी आएगी और आप मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे।

ये भी पढ़ें: इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola