Budh Surya Nakshatra Parivartan 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, त्वचा के कारक ग्रह बुध देवता आज यानी 19 जुलाई को राशि परिवर्तन करेंगे, जिसके बाद पिता का कारक ग्रह कहे जाने वाले सूर्य देव भी नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। शुक्रवार को रात 08 बजकर 48 मिनट पर बुध देवता का सिंह राशि में गोचर होगा, जिसके बाद देर रात 11 बजकर 21 मिनट पर सूर्य देवता पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। बुध-सूर्य के चाल बदलने से सभी राशियों के जीवन में बदलाव होगा। जहां कुछ लोगों को हमेशा-हमेशा के लिए पैसों की कमी से छुटकारा मिल सकता है। वहीं कुछ लोगों के साथ कोई दुर्घटना भी घट सकती है। चलिए जानते हैं उन पांच राशियों के बारे में, जिनके जीवन में बुध-सूर्य के राशि और नक्षत्र परिवर्तन से सकारात्मक बदलाव होगा।
तुला राशि
जिन लोगों की दुकान है, उन्हें अकस्मात धन लाभ हो सकता है। जो लोग लंबे समय से बेरोजगार हैं, उन्हें जल्द ही रोजगार मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों की इनकम बढ़ेगी, जिससे धीरे-धीरे आप कर्ज के पैसे वापस कर पाएंगे। जो लोग धार्मिक कार्यों से जुड़े हुए हैं, उनके बेटे के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है।
ये भी पढ़ें- कर्क संक्रांति पर बन रहे हैं 2 शुभ योग, इन 5 राशियों का करियर-कारोबार छुएगा बुलंदियां!
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होने की पूरी संभावना है। न्यूली मैरिड जोड़ों को संतान सुख मिल सकता है। नया वाहन खरीद सकते हो। पिछले माह शेयर मार्केट में जो पैसे लगाए थे, उनसे अब प्रॉफिट हो सकता है। इससे पहले के मुकाबले आर्थिक रूप से मजबूत होंगे।
वृश्चिक राशि
जिन लोगों की खुद की दुकान है, उन्हें पैसे कमाने के कई नए अवसर मिल सकते हैं। छोटे से छोटा डिसीजन सोच-समझकर किया, तो जल्द ही करोड़पति भी बन सके हो। इस समय कारोबारियों को हर काम में किस्मत का साथ मिल रहा है। ऐसे में शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए ये वक्त सबसे अच्छा है।
मीन राशि
बिजनेसमैन इस समय शेयर मार्केट में निवेश करते हैं, तो फ्यूचर में अच्छा-खासा मुनाफा होने की पूरी संभावना है। दांपत्य जीवन में प्यार और खुशियों का आगमन होगा। पार्टनर संग समय व्यतीत करने के कई नए अवसर मिलेंगे। इससे आप दोनों के बीच चल रहा मनमुटाव भी धीरे-धीरे कम होने लगेगा।
मकर राशि
घर में किसी की शादी तय होने की संभावना है। मनचाहे कॉलेज व स्कूल में छात्रों को एडमिशन मिल सकता है। मन लगाकर पढ़ाई करोगे, तो हर बार प्रथम आने की उम्मीद है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। अकस्मात धन लाभ हो सकता है, जिससे आसानी से कर्ज के पैसे वापस कर पाएंगे।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: जुलाई में किसको होगा फायदा और कारोबार में कौन सहेगा घाटा? जानें पंडित सुरेश पांडेय से
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
39 mins agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
8 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines