Budh Shukra Yuti 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2024 में 19 जुलाई को ग्रहों के राजकुमार बुध देव ने सिंह राशि में गोचर किया था। जहां वह अगले माह 22 अगस्त तक रहेंगे। हालांकि इस बीच 31 जुलाई को धन के दाता शुक्र देव चाल बदलते हुए सिंह राशि में कदम रखेंगे और 25 अगस्त तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में 31 जुलाई को सिंह राशि में बुध-शुक्र के मिलन यानी युति से कुछ राशियों के लोगों को अच्छा-खासा फायदा होगा। चलिए जानते हैं वो पांच कौन-सी राशियां हैं, जिनके लिए बुध-शुक्र की युति लकी रहेगी।
मकर राशि
पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। जो लोग लंबे समय से बेरोजगार हैं, उनकी मनचाही कंपनी में नौकरी लग सकती है। जिन लोगों का सपना है कि वह विदेश में जाकर काम करें, उन्हें किसी बड़ी कंपनी से विदेश में काम करने का ऑफर आ सकता है।
ये भी पढ़ें- गुरु गोचर से इस राशि के लोगों को मिलेगी अपार सफलता, 10 दिन में होंगे मालामाल!
मीन राशि
यदि पिछले कुछ दिनों से आपकी तबीयत सही नहीं चल रही है, तो चिंता न करें। आने वाले दिनों में सेहत में सुधार होगा। व्यापार में सकारात्मक बदलाव होने की संभावना है, जिसकी वजह से आय में भी वृद्धि होगी।
मेष राशि
शादीशुदा लोग अपने परिवारवालों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबारियों को किसी पुराने दर्द से छुटकारा मिल सकता है। मेष राशि के लोगों को भाइयों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। इसी के साथ जीवनसाथी संग संबंध भी अच्छे रहेंगे।
सिंह राशि
बुध-शुक्र की युति से सबसे ज्यादा लाभ सिंह राशि के लोगों को होगा, क्योंकि इसी राशि में दोनों ग्रहों का मिलन हो रहा है। नौकरीपेशा लोगों की प्रगति होगी। शादीशुदा लोगों को रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा, जिससे प्रसन्नता होगी। व्यापारियों को धन लाभ होगा। साथ ही कारोबार बुलंदियां छुएगा।
तुला राशि
दुकानदारों को आने वाले दिनों में अच्छा मुनाफा होगा, जिससे आसानी से आप कर्ज के पैसे वापस कर पाएंगे। कारोबारियों के अटके हुए काम पूरे होंगे। जो लोग संतान की सेहत को लेकर चिंतित हैं, उन्हें उनकी परेशानी का समाधान मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें- 35 दिनों में इन 5 राशियों के जीवन का होगा कायापलट, वाणी के कारक ग्रह बढ़ाएंगे परेशानियां!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
13 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines