Grah Gochar 2025: ज्योतिष में बुध को ग्रहों का राजकुमार और बुद्धि, विवेक का दाता माना गया है, वहीं शुक्र को दैत्य गुरु और धन, यश, वैभव का दाता माना गया है। बीती 27 फरवरी 2025 को बुध ग्रह ने मीन राशि में प्रवेश किया है। वहीं, इस राशि में शुक्रदेव पहले से ही मौजूद हैं। शुक्र मीन राशि में उच्च औक बुध नीच के होते हैं। हालांकि शुक्र और बुध आपस में मित्र होते हैं। बुध जिस भी ग्रह के साथ युति बनाते हैं, उसी के जैसा व्यवहार करने लगते हैं। ऐसे में शुक्र के साथ बैठकर बुध अच्छे परिणाम भी देंगे। बुध इस राशि में 6 मई तक ही रहेंगे। इसके बाद 7 मई 2025 को वे मेष राशि में चले जाएंगे।
मीन राशि के स्वामी बृहस्पति ग्रह हैं। बृहस्पति इस समय पर वृषभ राशि में मौजूद हैं। ऐसे में शुक्र और बुध की युति लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा। यह राजयोग धन, ऐश्वर्य और सफलता का कारक माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि बुध और शुक्र की यह युति किन राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगी।
वृषभ राशि
मीन राशि में बुध और शुक्र की युति वृषभ राशि वालों के 11वें भाव पर असर डालेगी। इससे वृषभ राशि वालों की इनकम बढ़ेगी। इसके साथ ही नए अवसर भी मिलेंगे। आपकी नौकरी में भी प्रमोशन के योग हैं। इसके साथ ही अगर आप क्रिएटिव और कम्युनिकेशन फील्ड से जुड़े हैं तो इस दौरान आपको शानदार लाभ होगा। बिजनेस में पार्टनशिप से लाभ होगा। निवेश में भी फायदा होगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के 6वें भाव पर इस युति का असर होगा। जो लोग नौकरी खोज रहे हैं, उन्हें अच्छे मौके मिलने की पूरी संभावना है। कानूनी मामलों और कर्ज से मुक्ति के योग बनेंगे। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। इसके साथ मानसिक शांति भी मिलेगी।
मकर राशि
मकर राशि वालों के तीसरे भाव में बुध और शुक्र की युति बनेगी। इस कारण मीडिया, मार्केटिंग और क्रिएटिव फील्ड में काम करने वालों के लिए बेहतरीन अवसर होंगे। छोटे भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। इसके साथही सामाजिक प्रसिद्धि भी मिलेगी। विदेश यात्रा और नए बिजनेस स्टार्टअप्स के लिए समय काफी अनुकूल है।
धनु राशि
धनु राशि वालों के चौथे भाव में इस युति का प्रभाव होगा। इससे आप कोई नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। इसके साथ ही घर का रेनोवेशन करा सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा और पारिवारिक माहौल अच्छा हो जाएगा। जॉब में आपको स्थिरता और मानसिक शांति मिलेगी।
मीन राशि
इस राशि में ही यह युति बनेगी। मीन राशि वालों के लग्न मतलब पहले भाव में इस युति का प्रभाव पड़ेगा। इस कारण नए अवसर आपको मिलेंगे। इसके साथ ही सफलता के योग भी बनेंगे। लव रिलेशनशिप में मजबूती आएगी और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आध्यात्मिक दृष्टि से भी यह समय काफी शानदार रहने वाला है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।