Laxmi Narayan Yog 2024: धन की देवी माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर जी को समर्पित धनतेरस के पर्व का सनातन धर्म के लोगों के लिए खास महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस बार 29 अक्टूबर 2024 को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। ग्रह गोचर के लिहाज से धनतेरस का दिन बेहद खास है, क्योंकि इस दिन वृश्चिक राशि में ग्रहों के राजकुमार बुध और प्रेम के कारक ग्रह शुक्र की युति से ‘लक्ष्मी नारायण योग’ का निर्माण हो रहा है। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके जातकों को लक्ष्मी नारायण योग से धनतेरस बाद शुभ फल की प्राप्ति होने वाली है।
लक्ष्मी नारायण योग का राशियों पर प्रभाव
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को शुक्र-बुध की युति से बनने वाले लक्ष्मी नारायण योग से लाभ होगा। एक से अधिक स्रोतों से धन लाभ होने के कारण नौकरीपेशा जातकों की आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी। कारोबारियों के किसी नजदीकी रिश्तेदार की सहायता से रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे, जिससे भविष्य में लाभ होने की भी संभावना है। छात्रों की रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।
ये भी पढ़ें- Budh Asta 2024: 29 नवंबर के बाद इन 3 राशियों पर बरसेगा धन! बुध का अस्त होना रहेगा लकी
कर्क राशि
मेष राशि के जातकों के अलावा कर्क राशि के लोगों को भी लक्ष्मी नारायण योग से धन लाभ होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ने से कर्क राशि के जातकों को समाज में खूब मान-सम्मान मिलेगा। व्यापारियों को अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। शादीशुदा जातकों को परिवारवालों के साथ आनंद के पल बिताने का मौका मिलेगा। बड़े-बुजुर्गों की सेहत में सुधार होने से उन्हें मानसिक शांति मिलेगी।
धनु राशि
वृश्चिक राशि में बनने वाले लक्ष्मी नारायण योग का सकारात्मक प्रभाव धनु राशि के जातकों के ऊपर पड़ेगा। कारोबार में जबरदस्त मुनाफा होने के योग हैं। जो लोग जॉब कर रहे हैं, उन्हें जल्द ही अपार धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को त्योहार पर अच्छा-खासा बोनस मिलेगा। इसके अलावा उपहार मिलने के भी योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। साथ ही पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी।
ये भी पढ़ें- Shukra Gochar 2024: दिवाली से पहले इन 3 राशियों पर होगी पैसों की बारिश! शुक्र ने किया गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
12 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines