Laxmi Narayan Yog 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय सिंह राशि में ग्रहों के राजकुमार बुध देव विराजमान हैं। जो 22 अगस्त 2024 तक यही रहेंगे। हालांकि इस बीच आज से 10 दिन बाद 31 जुलाई को सिंह राशि में शुक्र देव का भी गोचर होगा। शुक्र के राशि परिवर्तन से सिंह राशि में लक्ष्मी नारायण योग का निमार्ण होगा, जिसका नकारात्मक प्रभाव 25 अगस्त तक कई राशियों की जिंदगी पर रहेगा, क्योंकि शुक्र देव सिंह राशि में 25 अगस्त तक विराजमान रहेंगे। आइए जानते हैं आने वाले कुछ दिन किन-किन राशियों के लोगों के लिए शुभ नहीं रहेंगे और उन्हें किस-किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
मेष राशि
मेष राशि के लोग धन संबंधी मामलों को लेकर परेशान रहेंगे। पिछले कुछ समय से यदि नौकरीपेशा लोग किसी प्रोजेक्ट पर जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं, तो उन्हें उनकी मेहनत का क्रेडिट न मिले ऐसी परिस्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसी वजह से उनका क्रोध बढ़ेगा।
ये भी पढ़ें- गुरु गोचर से इस राशि के लोगों को मिलेगी अपार सफलता, 10 दिन में होंगे मालामाल!
सिंह राशि
नौकरीपेशा लोगों के शत्रु और विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपको हानि पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे, जिसकी वजह से आपको तनाव रहेगा। शादीशुदा लोगों की लव लाइफ में किसी अनजान व्यक्ति के हस्तक्षेप के कारण परेशानियां बढ़ेंगी।
तुला राशि
नौकरीपेशा लोग पारिवारिक मामलों के कारण परेशान रहेंगे। दुकानदार आज पूरा दिन चतुराई से काम लें, अन्यथा आपको कोई बेवकूफ बनाकर लूट सकता है। शादीशुदा लोग अपने गुस्से पर काबू रखें, नहीं तो परिवार के सदस्यों के बीच आपकी वजह से मतभेद हो सकते हैं।
कन्या राशि
आने वाला कुछ समय कन्या राशि के लोगों के लिए उलझन से भरा रहेगा। माता-पिता कुछ समय हो सके तो, बच्चों से दूर रहें। नहीं तो आपके संबंध उनके संग दिन प्रतिदिन खराब हो सकते हैं।
मकर राशि
कारोबार में मन मुताबिक लाभ न होने के कारण मकर राशि के जातक परेशान रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसके कारण थोड़ा तनाव रहेगा। कारोबारियों के लिए आने वाले कुछ दिन चुनौतियों से भरे रहेंगे, जिसके कारण तनाव भी बढ़ेगा।
ये भी पढ़ें- 35 दिनों में इन 5 राशियों के जीवन का होगा कायापलट, वाणी के कारक ग्रह बढ़ाएंगे परेशानियां!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines