3 राशियों के जीवन में मचेगी उथल-पुथल, बुध-शनि के षडाष्टक योग से होंगे बेहाल

Budh Shani Shadashtak Yog: बुध-शनि षडाष्टक योग का राशियों पर नकारात्मक असर होता है। सोमवार 15 जुलाई की दोपहर बाद बुध और शनि एक दूसरे के साथ षडाष्टक योग बना रहे हैं, जिसके असर से 3 राशियों के जातक बेहाल हो सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

budh-shani-shadashtak-yog

Budh Shani Shadashtak Yog: राशिचक्र में ग्रहों के गोचर से अनेक योग-संयोग बनते हैं, जिससे न केवल राशियों पर बल्कि देश-दुनिया और मौसम पर भी असर पड़ता है। ये असर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार के होते हैं। वैदिक ज्योतिष में जब दो ग्रह एक दूसरे से 150 डिग्री की दूरी यानी 6-8 कोण पर स्थित होते हैं, तो षडाष्टक योग का निर्माण होता है। यह योग ग्रहों के बीच ऊर्जा के संभावित टकराव को दर्शाता है, जो शुभ नहीं माना जाता है। सोमवार 15 जुलाई की दोपहर बाद बुध और शनि एक दूसरे के साथ षडाष्टक योग बना रहे हैं, जिसके प्रभाव से 3 राशियों के जीवन में उलटफेर होने की संभावना है। आइए जानते है, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

बुध-शनि षडाष्टक योग का नकारात्मक असर

कर्क राशि

बुध और शनि से निर्मित षडाष्टक योग कर्क राशि के जातकों के लिए प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। इस योग के नकारात्मक असर से मानसिक तनाव और चिंताएं बढ़ने के योग हैं। खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरुरत हैं। पाचन संबंधी स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। स्टूडेंट्स एक करियर में बाधाएं आने की संभावना हैं। आपके खर्च बढ़ सकते हैं। वहीं, व्यापर में कारोबारियों को धन की हानि हो सकती है। उस योग के असर से पारिवारिक जीवन में कलह बढ़ सकती है।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के जीवन पर बुध और शनि से निर्मित षडाष्टक योग से नकारात्मक असर हो सकता है। इसका सबसे प्रतिकूल असर हेल्थ पर पड़ने की संभावना है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपका खर्च बढ़ा देगी। इससे आर्थिक स्थिति पर असर पड़ेगा। आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों की नौकरी में समस्याएं बढ़ सकती हैं। विरोधी आप पर हावी रहेंगे। करियर के मामले में स्टूडेंट्स जातकों का मन में असंतोष और असुरक्षा की भावना बढ़ेगी।

तुला राशि

बुध और शनि से निर्मित षडाष्टक योग तुला राशि के जातकों के लिए अलाभकारी साबित हो सकता है। व्यापार या काम-धंधे में धन की हानि हो सकती है। आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य समस्याएं, विशेष कर नींद में कमी होने दिक्कतें बढ़ेंगी। पारिवारिक जीवन में कलह हो सकती है। जमीन से जुड़े विवाद उभर सकते हैं। आप कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। स्टूडेंट्स को यात्रा के दौरान परेशानी हो सकती है। वाहन संभल कर चलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ