Budh Shani Yog Effect on Zodiac: ज्योतिष शास्त्र में जहां बुध को बुद्धि का कारक माना गया है, वहीं शनि देव को कर्मफल दाता कहा गया है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन से कई बार शुभ और लाभ योग बनते हैं। ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक, 18 जनवरी को बुध और शनि लाभ दृष्टि योग का निर्माण करेंगे। यह लाभ दृष्टि योग मिथुन समेत चार राशियों के लिए बेहद खास है। शनि-बुध के दृष्टि योग से किन राशियों के जीवन में खास सकारात्मक बदलाव आएगा, इसके बारे में ज्योतिष शास्त्र के जानकार पं. धनंजय पाण्डेय के जानते हैं।
मिथुन
कारोबार में मुनाफा प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल बनेगा। किसी यात्रा से लाभ होगा। शनि देव नौकरी में पदोन्नति के कारक बनेंगे। वहीं बुध देव की कृपा से बिजनेस में विस्तार होगा। ईमानदारी से काम करने वालों पर शनि देव प्रसन्न रहेंगे। पिता से आर्थिक लाभ मिलेगा।
कन्या
कन्या राशि के जातकों को बुध देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें कार्यों में तरक्की मिलेगी। साझेदारी वाले व्यापार से भी कुछ हद तक लाभ होगा। मानसिक उलझनें दूर होंगी। शनि देव कर्म के कारक बनकर तरक्की में भी सहायक होंगे। शादीशुदा जातकों को दांपत्य जीवन में खुशहाली नजर आएगी। जो जातक निवेश करेंगे, उन्हें खास लाभ प्राप्त होगा।
मकर
शनि देव की कृपा प्राप्त होगी। किसी साथी से आर्थिक सहयोग मिलेगा। बिजनेस में धन लाभ होगा। निवेश से लाभ होगा। पिता की संपत्ति का लाभ मिल सकता है। यात्रा से आमदनी होगी। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। हालांकि अच्छी स्थिति सूर्य के राशि परिवर्तन (15 जनवरी) के बाद बनेगी।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को बुध-शनि की लाभ दृष्टि का विशेष फायदा होगा। नए स्थान पर जाने का मौका मिलेगा। जिससे धन लाभ की प्रबल संभावना है। बिजनेस में किए गए कार्य का लाभ मिलेगा। नौकरी पेशा वालों को जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। आर्थिक लाभ के कई योग बनेंगे।
यह भी पढ़ें: शुक्र-गोचर से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, होगा जबरदस्त फायदा
https://www.youtube.com/watch?v=y32E1FUPpZg
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
12 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines