हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बुध-शनि ने बनाया शुभ योग, इन 3 राशियों के जीवन में आएगी स्थिरता, धन संकट होगा दूर

शुक्रवार 9 मई, 2025 की रात में 10:58 PM बजे से बुध और शनि ने द्विद्वादश योग बनाया है। बुध-शनि के इस शुभ योग के प्रभाव से 3 राशियों के जीवन में स्थिरता आने के योग बन रहे हैं। वहीं धन संकट दूर होने से इन राशियों के जातकों के अच्छे दिन शुरू होने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन
Credit Freepik

ज्योतिष गणना के अनुसार, शुक्रवार 9 मई, 2025 की रात में 10:58 PM बजे से बुध और शनि एक-दूसरे से 30 डिग्री की कोणीय स्थिति में आ चुके हैं। इन दोनों ग्रहों के इस कोणीय योग को द्विद्वादश योग कहते हैं। यह योग तब बनता है, जब कोई दो ग्रह कुंडली के दूसरे भाव और बारहवें भाव में स्थित होते हैं। अंग्रेजी में इस योग को सेमी सेक्सटाईल एसपेक्ट (Semi-sextile Aspect) कहते हैं।

बुध और शनि ग्रह का सेक्सटाईल एसपेक्ट काफी दुर्लभ माना जाता है। ज्योतिष सिद्धांत के मुताबिक, बुध के दूसरे भाव में होने से जहां धन में वृद्धि होगी और धन संकट दूर होगा, वहीं बारहवें भाव में शनि के होने से खर्चों में कमी आएगी और बचत की प्रवृत्ति विकसित होने के योग हैं।

बुध-शनि के द्विद्वादश योग का राशियों पर असर

बुध-शनि के द्विद्वादश योग के असर से 5 राशियों के करियर और कारोबार में नए अवसर मिलेंगे, जिससे खूब बरकत होने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन में क्या-क्या सकारात्मक बदलाव आने की संभावना बन रही है?

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: धन-वैभव आने से पहले दिखते हैं ये 7 संकेत, जाग जाता है सोया भाग्य

वृषभ राशि

बुध-शनि का द्विद्वादश योग आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स, मार्केटिंग, मीडिया या बैंकिंग क्षेत्र में अच्छा लाभ देने वाला है। भाग्य का साथ मिलेगा और कोई पुराना ऋण या कर्ज समाप्त हो सकता है। पारिवारिक संपत्ति या पैतृक निवेश से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में हल हो सकता है। नए अनुबंध या साझेदारी करते समय सतर्क रहें, पर हिचकिचाएं नहीं। शनि की स्थिरता और बुध की बुद्धिमत्ता आपके निर्णयों को मजबूत बनाएंगे।

विज्ञापन

कन्या राशि

बुध आपकी राशि के स्वामी ग्रह हैं और शनि के साथ बुध का द्विद्वादश योग बनने पर जीवन में आर्थिक स्थिरता आने की प्रबल संभावना है। करियर में तरक्की के संकेत हैं, खासकर सरकारी या तकनीकी क्षेत्र में काम कर रहे जातकों को लाभ मिलेगा। शिक्षा व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें और समय का सदुपयोग करें। शनि का संयम आपके पक्ष में कार्य करेगा।

मकर राशि

शनि आपकी राशि के स्वामी हैं और बुध से बन रहा यह योग नवीन व्यापार अवसर, निवेश और लंबी अवधि की योजनाओं में लाभ देने के योग दर्शा रहा है। पारिवारिक जीवन में तनाव कम होगा और संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है, विशेष रूप से जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों में। संयम और स्पष्ट संवाद बनाए रखें। बुध आपकी संवाद क्षमता को बढ़ा रहा है, इसे अपने फायदे के लिए प्रयोग करें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Lucky Gemstones: यह रत्न धारण करते ही खिंची चली आती है सफलता और धन, ‘मनी मैग्नेट’ कहलाता है यह जेमस्टोन!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola