Budh Rashi Parivartan Libra October 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध को बिजनेस-व्यापार और बुद्धि का कारक ग्रह माना गया है। जब ये राशि परिवर्तन करते हैं तो उसका असर समस्त प्राणियों पर पड़ता है। कहा जाता है कि वाणी, तर्क शक्ति और अर्थव्यवस्था के कारक बुध देव जब कुंडली में मजबूत स्थिति में रहते हैं तो जातक को जीवन में आर्थिक संवृद्धि बनी रहता है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, बुध देव 19 अक्टूबर को यानी आज तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसके बाद 22 अक्टूबर को बुध देव स्वाति नक्षत्र में और फिर 31 अक्टूबर को विशाखा नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे। बुध देव तुला राशि में 6 नवंबर तक रहेंगे। ऐसे में 6 नवंबर तक का समय 3 राशियों के लिए वरदान के समान साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि बुध के गोचर से किन 3 राशियों का भाग्योदय।
कर्क राशि
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक बुध का यह गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभकारी है। इस दौरान बुध देव की कृपा से किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। बिजनेस में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जमीन से जुड़े मामले हल हो सकते हैं। इसके साथ ही इस दौरान विदेशी व्यापार से ढेर सारा धन आएगा। इसके अलावा इस दौरान भवन या वाहन खरीद सकते हैं। निवेश के लिए यह अवधि शुभ साबित होगी। इस दौरान अपनों का साथ मिलेगा। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को इस दौरान खुशखबरी मिलेगी। कुल मिलाकर बुध का यह राशि परिवर्तन आपके लिए वरदान से समान साबित होगा।
यह भी पढ़ें: शनि देव चंद दिनों बाद 5 राशियों के लिए खोलेंगे सौभाग्य का पिटारा! धन-दौलत में होगी दिन-रात वृद्धि
तुला राशि
बुध देव राशि परिवर्तन करके तुला राशि में ही आए हैं। ऐसे में बुध का यह गोचर आपके लिए भाग्यवर्धक साबित होगा। बुध देव की विशेष कृपा से इस दौरान धन संचय करने में सफल रहेंगे। इस दौरान आर्थिक स्थिति और भी अधिक सुदृढ़ होगी। तुला राशि से संबंधित जो जातक विवाह के लिए इच्छुक हैं, उन्हें प्रस्ताव मिलेगा। इसके अवाला इस दौरान सुख के तमाम साधनों में भी वृद्धि होगी। दांपत्यजीवन में खुशहाली बनी रहेगी। पैतृक संपत्ति का भरपूर लाभ मिलेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए बुध का यह राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं है। दरअसल इस दौरान कुंभ राशि से संबंधित जातकों का भाग्योदय निश्चत है। इसके साथ ही इस दौरान बुध देव की कृपा से बिजनेस में अकूत धन लाभ प्राप्त करेंगे। इसके साथ ही इस अवधि में निवेश से लाभ प्राप्त होगा। नए भवन और वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है।
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
9 hrs agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
13 hrs agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
1 day agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
1 day agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoआज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें राशिफल
4 days agoवक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines