हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बुध ग्रह की बदली चाल से सभी राशियों पर असर, व्यापार, करियर, हेल्थ, लव लाइफ पर होंगे ये इफेक्ट

Budh Rashi Parivartan: ग्रहों का राजकुमार कहे जाने वाले बुध ग्रह की बदली चाल से सभी राशियों के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर पड़ता है। आइए जानते है, उनके सिंह राशि में गोचर करने से व्यापार, करियर, हेल्थ और लव लाइफ पर क्या असर होने की संभावनाएं हैं?

विज्ञापन

Budh Rashi Parivartan: वैदिक ज्योतिष में बुध एक बेहद शुभ ग्रह माने गए हैं। वे बुद्धि, सीखना, शिक्षा, बुद्धिमता, चतुराई, वाणी, लेखन, गणित, ज्योतिष, व्यापार, पत्रकारिता, नृत्य (डांस), तीर्थयात्रा, हास्य-प्रेम आदि के कारक ग्रह हैं। उनके राशि परिवर्तन का सभी क्षेत्र और राशियों पर असर पड़ता है। 19 जुलाई, 2024 से वे सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश कर रहे हैं, जिसका असर सभी राशियों और जीवन के विभिन्न पहलुओं पर पड़ेगा। आइए जानते हैं, ग्रहों का राजकुमार कहे जाने वाले बुध ग्रह की बदली चाल से व्यापार, करियर, हेल्थ और लव लाइफ पर क्या असर होने की संभावनाएं हैं?

सिंह राशि में बुध गोचर का जीवन पर असर

व्यापार पर असर

सिंह राशि में बुध का गोचर व्यापार और लाभ की दृष्टि से अनुकूल साबित हो सकता है। कारोबारियों के काम विस्तार हो सकता है। कंपनी या संस्था का नाम एक ब्रांड बन सकता है। व्यापार में चहुमुंखी विकास होने के योग हैं। साझेदारों और स्टाफ का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के मार्जिन में उछाल आने की संभावना है। बिजनेस लोन का बोझ उतर सकता है। व्यापार में नई योजना पर अमल करेंगे, जिसका परिणाम सकारात्मक होने की उम्मीद है।

करियर पर असर

करियर के क्षेत्र पर सिंह राशि में बुध का गोचर विशेष फलदायी सिद्ध हो सकता है। स्टूडेंट्स जातकों की पर्सनालिटी में एक नया निखार आएगा। साथ ही उनमें आत्मविश्वास और बुद्धि की प्रखरता बढ़ेगी। टीचर के प्रोत्साहन से अध्ययन में अभिरुचि और गहरी होगी। प्रोजेक्ट की तैयारी में सीनियर का सहयोग प्राप्त होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सेलेक्ट होने की संभावना है। कम्यूनिकेशन स्किल में वृद्धि होगी।

विज्ञापन

हेल्थ (स्वास्थ्य) पर असर

सिंह राशि में बुध का गोचर स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न प्रॉब्लम को दूर करने में सहायक सिद्ध हो सकता है। ऊर्जा का स्तर बढ़ सकता है और थकान कम हो सकती है। शारीरिक ताकत और आंतरिक ऊर्जा में बढ़ोतरी होगी। मानसिक स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। त्वचा (स्किन) से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। पुराने रोगों से भी मुक्ति मिलने की संभावना है। खानपान नियमित होने से स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। बुजुर्गों के जोड़ों के दर्द और सूजन में कमी आएगी। नींद की गुणवत्ता में सुधार होने तनावमुक्त रहेंगे।

लव लाइफ पर असर

लव लाइफ और रिश्तों की दुनिया में सिंह राशि में बुध का गोचर संतुलन पैदा करेगा। सभी प्रकार के रिश्तों में द्विपक्षीय सम्मान बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन एक सुखों में वृद्धि होगी। लाइफ पार्टनर से अंतरंगता बढ़ेगी। लव बर्ड्स एक संबंध और मधुर होंगे। सिंगल लोगों को अच्छे प्रपोजल मिल सकते हैं। रोमांटिक रिश्तों में मच्योरिटी आएगी। वहीं, कुछ जातकों की लव लाइफ में गलतफहमी बढ़ने से रिश्तों में दूरी बढ़ सकती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: हथेली पर दिखें ये रेखाएं और चिह्न तो नसीब में पैसा ही पैसा, सफलता भी चूमेगी आपके कदम

ये भी पढ़ें: क्यों नहीं होता राम कथा में उनकी बहन का जिक्र, चार भाइयों में कभी किसी ने नहीं ली सुध, जानें क्या है कहानी

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola