Budh Rashi Parivartan 19 October 2023: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि और व्यापार का कारक माना गया है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक बुध देव 19 अक्टूबर यानी नवरात्रि के पांचवें दिन तुला राशि में प्रवेश करेंगे। बुद देव इस राशि में 18 दिनों तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद बुध देव 22 अक्टूबर को स्वाति नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे और 31 अक्टूबर को स्वाति से विशाखा नत्रक्ष में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद बुध देव तुला राशि से निकलकर वृश्चिक में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में बुध ग्रह का यह राशि परिवर्तन कई 5 राशि वालों के लिए अत्यंत मंगलकारी साबित होगा। आइए जानते हैं कि बुध के राशि परिवर्तन से किन राशियों को लाभ मिलने वाला है।
मिथुन राशि
ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को मिथुन राशि का स्वामी माना गया है। ऐसे में जब बुध देव 19 अक्टूबर को राशि परिवर्तन करेंगे तो मिथुन राशि पर इनकी शुभ दृष्टि रहेगी। बुध देव की शुभ दृष्टि के प्रभाव से मिथुन राशि वालों को इस दौरान बिजनेस में खूब आर्थिक उन्नति देखने को मिलेगी। इस दौरान करियर में ग्रोथ नजर आएगा। इसके अलावा इस दौरान मिथुन राशि के जातक सफलता के शिखर पर पहुंचेंगे। कारोबार में निवेश से अत्यधिक धन लाभ होगा।
कुंभ राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब बुध देव 19 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे तो इसका लाभ कुंभ राशि वालों को भी प्राप्त होगा। दरअसल इस दौरान बिजनस में आर्थिक प्रगति देखने को मिलेगी। रोजगार से जुड़े कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। इसके अलावा इस दौरान वाणी में मधुरता बनी रहेगी। जमीन से जुड़े कार्यों में निवेश से लाभ होगा।
यह भी पढ़ें: नवरात्रि के चौथे दिन से शुरू हो जाएंगे तुला समेत 5 राशियों के राजसी सुख वाले दिन! एक महीने की अवधि साबित होगी वरदान
धनु राशि
19 अक्टूबर को होने वाला बुध का गोचर धनु राशि के लिए आर्थिक संवृद्धि लेकर आएगा। दरअसल इस दौरान कारोबार में जबरदस्त मुनाफा प्राप्त होगा। बिजनेस में अटका हुआ धन प्राप्त होगा। जो लोग साझेदारी से बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें इस दौरान विशेष आर्थिक उन्नति देखने को मिलेगी। आमदनी में वृद्धि के साथ-साथ धन लाभ भी होगा। इसके अलावा बुध गोचर की अवधि में नौकरी में प्रमोशन का लाभ मिल सकता है।
मकर राशि
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मकर राशि वालों के लिए बुध का गोचर बहुत शुभ रहने वाला है। दरअसल 19 अक्टूबर से इस राशि से संबंधित जातकों को बुध देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। इस अवधि में बुध की कृपा से कारोबार में जमकर आर्थिक उन्नति करेंगे। बिजनेस में फंसा हुआ धन प्राप्त होगा। निवेश की नई योजना बनाएंगे, जो साकार होगी। इसके अलावा इस दौरान पैतृक संपत्ति से भी लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान पहले किए हुए निवेश का भी अच्छा रिटर्न मिलेगा। कुल मिलाकर बुध का यह गोचर मकर राशि के लिए फायदेमंद साबित होगा।
कन्या राशि
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, बुध देव कन्या राशि में उच्च के माने गए हैं। ऐसे में बुध का यह गोचर कन्या राशि के लिए वरदान के समान साबित होगा। दरअसल बुध-गोचर की अवधि में बिजनेस में जबरदस्त मुनाफा प्राप्त होगा। इसके अलावा कन्या राशि में धन लाभ के भी कई योग बनेंगे। जिसके खूब धन लाभ होगा। दांपत्य जीवन खुशहाल नजर आएगा। अगर कुंडली में किसी प्रकार का बुध दोष है, तो वह दूर होगा। परिणामस्वरूप जिंदगी में खुशहाली नजर आएगी।
यह भी पढ़ें: कंगाल को भी अमीर बना सकता है मां दुर्गा का यह मंत्र, जिसने भी आजमाया वह हो गया सुखी-संपन्न
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
5 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines