बुध करने जा रहे हैं नक्षत्र परिवर्तन, 3 राशियों के करियर, कारोबार, लव लाइफ पर होंगे ये असर

Budh Nakshatra Parivartan: बुद्धि, वाणी और व्यापार के देवता बुध 9 जुलाई, 2024 की दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं, वैदिक ज्योतिष के इस शुभ ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन से राशियों के करियर, कारोबार और लव लाइफ पर क्या प्रभाव पड़ेगा और कौन-सी राशियां इससे सबसे अधिक लाभान्वित होंगी?

budh-nakshatra-parivartan

Budh Nakshatra Parivartan: बुध वैदिक ज्योतिष के एक बेहद शुभ ग्रह हैं। ज्योतिष शास्त्र ने उनको बुद्धि, वाणी, व्यापार, मनोरंजन, मस्ती, तर्क, विवेक, प्रेम आदि का कारक ग्रह बताया गया है। उनके न केवल राशि परिवर्तन बल्कि नक्षत्र परिवर्तन से भी देश-दुनिया पर व्यापक असर होता है। मंगलवार 9 जुलाई, 2024 की दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर बुध ग्रह पुष्य नक्षत्र से निकल अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यूं तो उनके इस नक्षत्र परिवर्तन से सभी राशियों पर असर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के करियर, कारोबार, लव लाइफ पर बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

अश्लेषा नक्षत्र में बुध गोचर का राशियों पर असर

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह का यह नक्षत्र गोचर अत्यंत शुभ है। स्टूडेंट्स जातकों के करियर में नई संभावनाएं सामने आएंगी। सोच-समझकर आगे बढ़ने से सफलता की प्राप्ति हो सकती है। व्यवसाय में वृद्धि होगी, लाभ का मार्जिन बढ़ने की संभावना है। सरकारी नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन हो सकता है। प्राइवेट जॉब करने वालों की वेतन में वृद्धि होने के योग हैं। प्रेम जीवन में खुशियां बढ़ने के योग हैं। अविवाहित जातकों को लाइफ पार्टनर मिल सकता है। मैरिड लाइफ में प्रेम बढ़ेगा और संबंध मजबूत होंगे।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को अश्लेषा नक्षत्र में बुध गोचर से अच्छे और शुभ परिणाम मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स को करियर में नए अवसर मिलने के योग हैं। आप कम मेहनत से भी अच्छा रिजल्ट लाने में कामयाब होंगे। नौकरी में बदलाव या स्थानांतरण हो सकता है, जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। व्यवसाय में कोई नया वेंचर शुरू करने के लिए यह उचित समय है। आपकी लव लाइफ के लये यह समय बेहद सकारात्मक रहेगा। सिंगल लोगों को उनके प्रेम में सफलता मिलने के योग हैं। मैरिड जातकों का पार्टनर के साथ रोमांटिक समय व्यतीत होगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह गोचर बेहद सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। छात्रों के करियर में प्रगति होगी। कम्पीटीटिव एग्जाम में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने योग हैं। धन की आमद बढ़ेगी। कारोबारियों के व्यवसाय में विस्तार और लाभ होने की प्रबल संभावना है। लव लाइफ में सिंगल लोगों को अपनी बात कहने का हौसला बढ़ेगा। दिल की बात कहने का यह सही समय है। साथ समय गुजारने का भरपूर समय मिल सकता है। मैरिड लाइफ रोमांचक रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ