---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

6 दिन बाद 3 राशियों को मिलेगी खुशखबरी, ग्रहों के राजकुमार करेंगे रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश

Budh Nakshatra Parivartan 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध ग्रह 5 जून को अपना नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। बुध देव के नक्षत्र परिवर्तन करने से 3 राशियों को मौज ही मौज रहेगी। तो आज इस खबर में जानेंगे कि किन-किन राशियों की मौज रहने वाली है।

---विज्ञापन---

Budh Nakshatra Parivartan 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों के बारे में विस्तार से बताया गया है। साथ ही ग्रहों के उप नाम भी बताए गए हैं। जैसे कि नवग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह को कहा गया है, दैत्यों के गुरु शुक्र देव, देवताओं के गुरु बृहस्पति, ग्रहों के सेनापति मंगल देव और ग्रहों के राजा सूर्य देव को कहा जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 31 मई को ग्रहों के राजकुमार बुध देव वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। साथ ही साथ अगले 6 दिन बाद बुध अपना नक्षत्र भी परिवर्तन करेंगे।

बता दें कि बुध देव 6 दिन बाद यानी 5 जून 2024 दिन बुधवार को शाम 03 बजकर 08 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। बुध ग्रह के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही कुछ राशियों को खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही जीवन में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

ज्योतिषियों के अनुसार, बुध देव के नक्षत्र परिवर्तन करने से मितुन राशि वाले लोगों को जीवन में बदलाव देखने को मिलेंगे। जो लोग राजनीतिक के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है। 5 जून के बाद किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है। सेहत संबंधित सारी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी बहुत दिक्कत हो सकती हैं। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आप उस जिम्मेदारी को अच्छे से निभाएंगे। नौकरी में बदलाव के भी अवसर मिल सकते हैं। साथ ही आय में भी वृद्धि के योग बनेंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोगों के लिए यह समय बहुत ही शुभ और अनुकूल रहेगा। परिवार की ओर से अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से धन का लाभ होगा। कारोबार में पिता जी का साथ मिलेगा। कारोबार के कार्य से दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। जो लोग मौसमी बीमारी से परेशान हैं उन्हें राहत मिल सकती है। साथ ही सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। रोजगार संबंधित सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। कार्यक्षेत्र में विस्तार होने की संभावना है। बुध देव की कृपा से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।

---विज्ञापन---

तुला राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 5 जून को बुध देव के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने से तुला राशि वाले लोगों के जीवन में मौज ही मौज रहेगी। संतान पक्ष की ओर से अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। पूरे परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। घर में रिश्तेदारों का आवागमन हो सकता है। जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा।

यह भी पढ़ें- कल से मां लक्ष्मी 5 राशियों पर रहेंगी मेहरबान, जून माह में कटेगी ऐशो-आराम की जिंदगी

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- शुक्रवार की रात करें पत्थर का उपाय, धन हानि दूर होने के साथ मां लक्ष्मी की होगी खास कृपा!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: May 31, 2024 01:08 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola