सितंबर में इन 3 राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ पैसा, बुध के 4 बार नक्षत्र परिवर्तन से मौज-ही-मौज

Budh Nakshatra Gochar: सितंबर 2024 में बुध ग्रह चार बार नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। बुध ग्रह वाणी, बुद्धि और व्यापार के कारक हैं, जिनके नक्षत्र परिवर्तन से 3 राशियां सबसे अधिक लाभान्वित होंगी और इन राशियों के लोगों को धन लाभ, व्यापार में वृद्धि और बुद्धि का विकास होने की संभावना है। आइए जानते है, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

budh-gochar-ka-asar

Budh Nakshatra Gochar: वैदिक ज्योतिष के एक सबसे सबसे शुभ ग्रह बुध की हर गतिविधि और हर चाल पर ज्योतिषाचार्यों की नजर रहती है। इसका कारण केवल बुध ग्रह की शुभता नहीं बल्कि उनके फल देने की क्षमता है। बुध के फल देने की शक्ति धन से लेकर शिक्षा और बौद्धिकता तक है, क्योंकि वे वाणी, बुद्धि, विवेक, तर्क, संचार, व्यापार-वाणिज्य, लाभ-हानि, लेखा-जोखा, मनोरंजन, हास्य-विनोद के स्वामी ग्रह हैं।

विज्ञापन

बुध ग्रह की चाल में बदलाव का जीवन के इन सभी पहलुओं पर असर पड़ता है। सितंबर 2024 में बुध 4 बार अपना नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं, जिसका 3 राशियों पर बेहद सकारात्मक असर होने के योग हैं। आइए जानते हैं, बुध कब और किस दिन किस नक्षत्र में गोचर करेंगे और वे लकी राशियां कौन-सी हैं, जो इन नक्षत्र परिवर्तनों से सबसे ज्यादा लाभान्वित होंगी?

विज्ञापन

सितंबर 2024 में बुध का नक्षत्र परिवर्तन

मघा (Magha): 4 सितंबर, 2024 (बुधवार) को 11:52 AM बजे बुध मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

पूर्वाफाल्गुनी (Purva Phalguni): 14 सितंबर, 2024 (शनिवार) को 06:50 AM बजे बुध पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे।

विज्ञापन

उत्तराफाल्गुनी (Uttara Phalguni): 21 सितंबर, 2024 (शनिवार) को 03:11 PM बजे बुध उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रविष्ट होंगे।

हस्त (Hasta): 28 सितंबर, 2024 (शनिवार) को 09:13 PM बजे बुध हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

विज्ञापन

बुध के नक्षत्र परिवर्तन का राशियों पर असर

मिथुन राशि

  • बुध के नक्षत्र परिवर्तन से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी और कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्की के योग बन रहे हैं। कारोबार में भी पर्याप्त लाभ होगा।
  • स्टूडेंट् जातकों का पढ़ाई में मन लगेगा। एग्जाम में अच्छा रिजल्ट आने से मन प्रसन्न रहेगा।
  • रिश्ते और पारिवारिक जीवन सुखद रहने की पूरी संभावना है। लाइफ पार्टनर से पूरा सहयोग मिलेगा।
  • जहां तक लव लाइफ और प्रेम संबंध की बात है, तो रिश्तों में मधुरता आएगी। पार्टनर से नजदीकियां बढ़ेंगी।

तुला राशि

  • बुध की कृपा से आपके लिए धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों की भागदौड़ में कमी आएगी। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।
  • व्यापार में विस्तार होने से धन लाभ में जबरदस्त वृद्धि होगी। काम का परिणाम मेहनत के अनुरूप प्राप्त होगा।
  • एजुकेशन के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। स्टूडेंट के प्रोजेक्ट वर्क को अवार्ड मिल सकता है।
  • पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। लव लाइफ में संबंध मजबूत होंगे। पार्टनर की हेल्प से रुके हुए काम पूरे होंगे।

कन्या राशि

  • आपका धन संकट दूर होने के योग बन रहे हैं। धन का प्रवाह तेज होगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। कलीग की मदद से एक्स्ट्रा इनकम हो सकती है।
  • कारोबार में लाभ होगा। कारोबारियों को संपर्क नए लोगों होगा। व्यापार में मुनाफा बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
  • स्वास्थ्य की समस्याएं दूर होने से मन शांत रहेगा। घर के किसी बुजुर्ग के तबीयत ठीक होने से तनाव दूर होगा।
  • पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मे लोग जीते हैं सुख-मौज से भरी लग्जरी लाइफ, नोट से भरी रहती है जेब

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ