---विज्ञापन---

Budh Nakshatra Gochar: बुध का नक्षत्र गोचर बढ़ाएगा इन 3 राशियों की टेंशन; करियर, व्यापार और लव लाइफ पर होंगे ये असर!

Budh Gochar 2024: बुध वैदिक ज्योतिष के एक सबसे शुभ ग्रह हैं, जिनकी कृपा के बिना मनुष्य का जीवन मुश्किलों से घिरा रहता है। 21 सितंबर से वे नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं। इसका असर सभी राशियों पर होगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के लिए उनका 'टफ टाइम' शुरू हो सकता है। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

Budh Nakshatra Gochar: ज्योतिष शास्त्र में बुध को ‘क्षिप्र ग्रह’ यानी तेज गति से चलने वाला ग्रह कहा गया है। ये जितनी जल्दी अपनी राशियां बदलते हैं, उससे भी अधिक तेज गति से नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। बुद्धि, वाणी, व्यापार, धन लाभ, कर्ज, मिजाज (मूड) आदि जीवन के इन महत्वपूर्ण पहलुओं पर बुध का सबसे अधिक नियंत्रण होता है। बुध ग्रह जब राशि या नक्षत्र परिवर्तन कर अपनी चाल बदलते हैं, तो उसका असर इन सभी पहलुओं पर होता है। शनिवार 21 सितंबर 2024 से बुध पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र से निकल कर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे। उनके इस नक्षत्र गोचर से करियर, व्यापार और लव लाइफ पर नेगेटिव असर होने के योग हैं, जो 3 राशियों की टेंशन बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

उत्तरा नक्षत्र में बुध गोचर का राशियों पर असर

वृषभ राशि

बुध ग्रह के उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर के असर से वृषभ राशि के जातक चिड़चिड़े और अशांत रह सकते हैं। आपका धैर्य कम होगा और गुस्सा अधिक आएगा। निर्णय लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। आय में कमी आ सकती है, जबकि अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। वर्क प्लेस पर बाधाएं आ सकती हैं। सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। व्यापार में नुकसान हो सकता है। ग्राहक संबंध खराब हो सकते हैं। स्टूडेंट जातकों को काम और पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई होगी। रिलेशनशिप और लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। पार्टनर से दूरी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। तनाव और चिंता बढ़ सकती है।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक के जीवन पर बुध के नक्षत्र गोचर का प्रतिकूल असर हो सकता है। धन कमाने के प्रयासों में असफलता मिल सकती है। निवेश से नुकसान होने की आशंका है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के प्रमोशन में देरी हो सकती है। नए व्यापारिक सौदे में रुकावट आ सकती है। छात्रों को पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। परीक्षाओं में अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में तनाव हो सकता है। पार्टनर के साथ झगड़ा हो सकता है। तनाव और मौसम की वजह से हेल्थ पर असर होगा। नींद न आने की समस्या हो सकती है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए बुध के नक्षत्र गोचर का नकारात्मक साबित हो सकता है। आप अधिक चिंतित और तनावग्रस्त रह सकते हैं। मन अशांत रहेगा। नींद न आने की समस्या हो सकती है। आय में कमी आने के योग हैं। जॉब करने वालों के कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं। कस्टमर से संबंध खराब होने से व्यापार में नुकसान हो सकता है। स्टूडेंट जातकों को परीक्षाओं में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने से तनाब बढ़ सकता हैं। लव लाइफ मे पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है। यात्राओं में बाधाएं आ सकती हैं। वाहन से हानि हो सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Navratri 2024: नवरात्रि में इन 5 मंदिरों में माता के दर्शन से पूरी होती है हर मनोकामना, नहीं रहती है धन की कमी!

ये भी पढ़ें: Chandra Grahan 2025: क्या अगले साल पितृपक्ष में फिर लगेगा चंद्र ग्रहण, जान लीजिए 2025 के ग्रहण की तिथियां

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 20, 2024 05:35 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola