Budh Gochar 2024: हस्त नक्षत्र में बुध गोचर से बुलंद होगा 3 राशियों का सितारा, 6 अक्टूबर तक भोगेंगे हर सुख!

Budh Gochar: वाणी और व्यापार के स्वामी ग्रह बुध 28 सितंबर, 2024 से हस्त नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। उनके इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों की किस्मत का सितारा बुलंदियों पर होगा। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

mercury-nakshatra-parivartan

Budh Gochar: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, संचार, व्यापार, लाभ-हानि, मनोरंजन, हास्य-व्यंग्य आदि का स्वामी ग्रह माना गया है। चंद्रमा के बाद सबसे तेज गति से चलने वाले बुधदेव ग्रह हमारे विचारों, निर्णयों और दैनिक जीवन को प्रभावित करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध ग्रह के राशि या नक्षत्र गोचर से बुद्धि, संचार क्षमता और व्यापार में उतार-चढ़ाव आने की प्रबल संभावना होती है। 28 सितंबर, 2024 दिन शनिवार को रात 9 बजकर 13 मिनट पर बुध ग्रह हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

विज्ञापन

हस्त नक्षत्र में बुध ग्रह का गोचर एक विशेष ज्योतिषीय घटना है। हस्त नक्षत्र एक बहुत ही शक्तिशाली नक्षत्र माना जाता है। यह नक्षत्र रचनात्मकता, कौशल और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है। हस्त नक्षत्र में बुध का प्रवेश इन गुणों को और अधिक बढ़ा सकता है। ग्रहों के राजकुमार के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के किस्मत का सितारा बुलंदियों पर होगा। इन 3 राशियों के जातक बुध ग्रह के अगले नक्षत्र परिवर्तन यानी 6 अक्टूबर तक जीवन का हर सुख भोगेंगे। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

हस्त नक्षत्र में बुध गोचर का राशियों पर असर

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बातचीत और संचार क्षमता में वृद्धि होगी। आप अपने विचारों को प्रभावी ढंग से व्यक्त कर पाएंगे। व्यापार में वृद्धि होगी और नए अवसर प्राप्त होंगे। लेखन, संपादन और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। जॉब में वर्क प्लेस पर मान-सम्मान बढ़ेगा। काम का बोझ कम होने से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलगी। व्यापार में ग्राहकों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। उद्योग-धंधों में उत्पादन में वृद्धि होगी। धन लाभ के योग हैं। निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। फैमिली लाइफ में खुशियां बढ़ेंगी। लव लाइफ में रोमांच और उत्साह बना रहेगा।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के जीवन पर हस्त नक्षत्र में बुध गोचर का असर बेहद सकारात्मक हो सकता है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और नए मित्र बनेंगे। व्यापार विस्तार के नए अवसर मिलेंगे। उद्योग-धंधे में लाभ होगा। खुदरा व्यापार में वृद्धि होगी और ग्राहक बढ़ेंगे। सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। स्टूडेंट जातकों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। परीक्षा में अच्छे अंक आएंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। लाइफ पार्टनर की मदद से जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव कम होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

विज्ञापन

तुला राशि

हस्त नक्षत्र में बुध गोचर के सकारात्मक असर से तुला राशि के जातक अधिक व्यवस्थित और मेहनती बनेंगे। आपकी एकाग्रता शक्ति बढ़ेगी। आप अधिक आत्मविश्वासी और निर्णायक भी बनेंगे। नए ग्राहक मिलने से व्यापार में अप्रत्याशित वृद्धि होगी। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों का प्रमोशन हो सकता है। नए और पुराने सभी प्रकार के निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। सोशल मार्केटिंग से खुदरा व्यापार में वृद्धि होगी। आप अपना मकान या फ्लैट खरीद सकते हैं। पारिवारिक खुशियों में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ