Budh Margi: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, संचार, व्यापार, साझेदारी, धन लाभ, शिक्षा आदि का कारक यानी स्वामी और नियंत्रक ग्रह माना जाता है। जब बुध वक्री होते हैं तो यह इन क्षेत्रों में कुछ न कुछ अड़चनें पैदा हो जाती हैं। लेकिन जब बुध मार्गी होते हैं, तो यह इन क्षेत्रों में सुधार होने लगता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है।
वाणी-व्यापार के स्वामी बुध ग्रह 26 नवंबर, 2024 को वक्री हुए थे और वे 16 दिसंबर, 2024 को दोपहर बाद 2 बजकर 25 मिनट पर मार्गी होकर सीधी चाल चलने लगे हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 20 दिनों तक बुध के वक्री रहने के बाद मार्गी होने पर व्यक्ति सही निर्णय लेने में अधिक सक्षम होंगे, विचारों में स्पष्टता बढ़ेगी और रुके हुए काम बनने लगेंगे। आइए जानते हैं, बुद्धि, वाणी और व्यापार के देवता के मार्गी होने से किन 5 राशियों को करियर-कारोबार में अपार सफलता मिलने के योग बन रहे हैं?
ये भी पढ़ें: Numerology: स्मार्ट तरीके से जिंदगी जीते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, धन और ज्ञान दोनों में होते हैं धनी!
मार्गी बुध का राशियों पर असर
बुध ग्रह का मार्गी कुछ विशेष राशियों के लिए बेहद शुभ फल देने वाला है। यह गोचर इन राशियों के जीवन में धन, करियर, व्यापार, शिक्षा और व्यक्तिगत जीवन में कई सकारात्मक बदलाव लाएगा। आइए जानते हैं कि किन 5 राशियों के लिए यह ज्योतिषीय घटना कितना खास होने वाला है?
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक बुद्धिमान और चतुर होते हैं। मार्गी बुध उनके संचार कौशल को और निखारेगा। वे अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त कर पाएंगे और दूसरों के साथ बेहतर तालमेल बिठा पाएंगे। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे मानसिक रूप से अधिक शांत रहेंगे। धन कमाने के प्रयास और आमदनी में तालमेल रहेगा। लेखन, पत्रकारिता, मार्केटिंग आदि क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को विशेष लाभ होगा। नौकरी में ट्रांसफर के योग बनेंगे और अपने काम में अधिक सफल होंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक मेहनती और व्यवस्थित होते हैं। मार्गी बुध उनकी कार्य क्षमता को बढ़ाएगा और वे अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। धन कमाने के प्रयास से आमदनी बढ़ेगी। आय के नए स्रोत खुलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है और वे अपने सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखेंगे। व्यापारिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी और नए व्यापारिक संबंध बनेंगे।
तुला राशि
तुला राशि के जातक संतुलित और शांत स्वभाव के होते हैं। मार्गी बुध उनके संबंधों को मजबूत बनाएगा। आप अपने जीवनसाथी और परिवार के साथ अधिक समय बिता पाएंगे। आपके उचित प्रयास से आय के नए स्रोत खुलेंगे। इतना धन आएगा कि आप संभाल नहीं पाएंगे। कहने का मतलब है कि आपकी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत होगी। व्यापार में वृद्धि होगी और नए ग्राहक मिलेंगे। पार्टनरशिप में चल रहे काम सफल होंगे।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को जो नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को जल्द ही सफलता मिल सकती है। व्यापार से धन लाभ होने के शानदार योग हैं। पार्टनरशिप के व्यापार में खूब धन लाभ होगा। व्यापारिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी और नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी और उच्च शिक्षा के लिए अच्छे अवसर मिलेंगे। परिवार और प्रेम जीवन सुखद रहेगा। साथी के साथ बाहर जाने का मौका मिलेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को हर प्रकार से लाभ होने के योग हैं। रुके हुए काम बनेगे। नई नौकरी मिलने या मौजूदा नौकरी में पदोन्नति मिलने के योग हैं। व्यापार में भी वृद्धि होगी और नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। व्यापारिक यात्राएं सफल रहेंगी और नए व्यापारिक सौदे होने के योग हैं। स्टूडेंट जातकों के लिए भी यात्राएं शुभ रहेंगी। नए लोगों से मिलने के अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ समय बिताने के अच्छे अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
ये भी पढ़ें: इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
15 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
20 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines