Budh Margi Gochar: ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल के लिए राशि परिवर्तन यानी गोचर करता है। ग्रह-नक्षत्रों का राशि परिवर्तन व्यक्ति की जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 16 सितंबर 2023 को बुध, सिंह राशि में मार्गी हो जाएंगे। ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क और मित्र का कारक माना जाता है। वैदिक ज्योतिष में बुध को वाणी का भी कारक माना जाता है। ज्योतिष के मुताबिक सूर्य और शुक्र, बुध के मित्र हैं जबकि चंद्रमा और मंगल इसके शत्रु ग्रह हैं। ऐसे में बुध का सिंह राशि में मार्गी होना कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ और लाभकारी माना जा रहा है। आइए जानते हैं बुध के मार्गी होने से किन राशियों की किस्मत बदलने वाली है।
मिथुन राशि
बुध का मार्गी मिथुन राशि वालों के भाग्यवर्धक माना जा रहा है। दरअसल बुध के मार्गी होने पर इस राशि वालों का जीवन खुशियों से भर जाएगा। करियर में नए अवसर मिलेंगे। विदेश यात्रा के प्रबल योग बन रहे हैं। बुध मार्गी की अवधि में धन कमाने के भरपूर अवसर प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। बिजनेस में आर्थिक लाभ के कई अवसर मिलेंगे।
यह भी पढ़ें:
कर्क राशि
बुध का मार्गी होना कर्क राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है। दरअसल बुध के मार्गी होते ही इस राशि से संबंधित जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। बिजनेस में धन कमाने के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कुल मिलाकर यह समय कर्क राशि वालों के लिए अनुकूल रहने वाला है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए बुध का मार्गी होने कई मामलों में शुभ माना जा रहा है। बुध मार्गी के बाद कन्या राशि वालों को नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। हालांकि यह परिवर्तन आर्थिक दृष्टिकोण से बेहद शुभ रहेगा। इस दौरान नौकरी में प्रमोशन के साथ-साथ सैलरी में वृद्धि का भी योग बनेगा। इसके साथ ही नौकरी-व्यापार में उन्नति के लिए कई अवसर प्राप्त होंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए यह समय बेहद शुभ है।
वृश्चिक राशि
बुध के मार्गी होने से वृश्चिक राशि वालों का जीवन सुख-समृद्धि और धन-दौलत से भर जाएगा। दरअसल इस दौरान बुध देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। जिसके परिणामस्वरूप नौकरी और व्यापार में खूब तरक्की करेंगे। बिजनेस में आर्थिक लाभ के कई अवसर मिलेंगे। कार्यक्षत्र में प्रमोशन के साथ-साथ सैलरी में बढ़ोतरी का भी योग बनेगा। कुल मिलाकर बुध-मार्गी वृश्चिक राशि वालों के लिए अत्यंत फायदेमंद साबित होगा।
यह भी पढ़ें: Saturn Transit 2023: शनि देव मार्गी होकर खोलेंगे इन 3 राशियों की तकदीर, अमीर लोगों में शुमार होंगी ये राशियां
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
7 mins agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
8 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines