Budh Margi 2024 Horoscope: अगस्त महीना समाप्त होने को है। अलविदा कहता हुआ यह महीना अनेक राशियों के लिए काफी शुभ साबित होने वाला है। नव ग्रहों में से एक बेहद शुभ ग्रह बुध 5 अगस्त, 2024 को वक्री हुए थे। कुल 24 दिनों तक उल्टी चाल चलने के बाद बुध ग्रह 29 अगस्त को मार्गी हो रहे हैं। इस तारीख से बुध ग्रह के सीधी चाल चलने से देश-दुनिया सहित सभी राशियों पर व्यापक असर होने की संभावना है। लेकिन मार्गी बुध 3 राशियों के लिए बेहद पॉजिटिव साबित होने वाले हैं। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन में क्या सकारात्मक बदलाव आने की प्रबल संभावना है?
मार्गी बुध का राशियों पर असर
वृषभ राशि
मार्गी बुध वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ साबित होने का योग दर्शा रहे हैं। आपकी वाणी और व्यक्तित्व में निखार आएगा। लोग आपकी बातचीत से बहुत प्रभावित होंगे। सेल्स के काम से जुड़े जातकों से क्लाइंट खुश होंगे। आपको अच्छे प्रोजेक्ट मिलने के योग हैं। व्यापार में प्रगति होगी। ऑनलाइन मार्केटिंग से लाभ के मार्जिन में इजाफा हो सकता है। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। मैरिड लाइफ में खुशियां बढ़ेंगी। लाइफ पार्टनर के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।
सिंह राशि
बुध ग्रह के सीधी चाल चलने से सिंह राशि के जातकों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव होने के योग हैं। नए लोगों के संपर्क में आएंगे, जिनके अनुभव से आपको लाभ होगा। व्यवसाय में उल्लेखनीय प्रगति होगी। सोशल मीडिया कैम्पेन से आपके व्यापार में विस्तार होगा। साझेदारी के बिजनेस से भी धन लाभ होगा। नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस में काफी सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। इनकम के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। स्टूडेंट जातकों को प्रोजेक्ट वर्क से आमदनी हो सकती है। पारिवारिक एकता मजबूत होगी। लव लाइफ बेहतर होगी।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए बुध ग्रह के वक्री से मार्गी होने विशेष लाभ मिलने की संभावनाएं बन रही हैं। आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी को दिया हुआ कर्ज वापस मिलने के योग हैं। एक से अधिक स्रोतों से धन आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों ट्रांसफर उनके मनचाहे डिपार्टमेंट में होने से मन खुश रहेगा। इनकम भी बढ़ने के योग बन रहे हैं। कारोबारियों को पार्टनरशिप में लाभ होगा। बेरोजगार युवकों के लिए रोजगार के नए अवसर सामने आएंगे। लव लाइफ में गहराई आएगी।
ये भी पढ़ें: घर के पूजा घर से जुड़ी इस एक गलती से आप हो सकते हैं कंगाल, लौटकर नहीं आती है खुशहाली!
ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मे लोग जीते हैं सुख-मौज से भरी लग्जरी लाइफ, नोट से भरी रहती है जेब
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 hr agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
9 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines