Mahayuti 2025: 23 नवंबर से पहले 3 राशियों के घर में होगा धन की देवी 'मां लक्ष्मी' का वास, बनी बुध-मंगल-सूर्य की महायुति

Mahayuti 2025 Rashifal: ग्रहों के राजा सूर्य के गोचर करते ही वृश्चिक राशि में महायुति बन गई है. दरअसल, वृश्चिक राशि में पहले से ही बुध और मंगल ग्रह युति स्थिति में मौजूद थे. वहीं, अब तीनों ग्रहों के साथ आने से महायुति का निर्माण हुआ है. चलिए जानते हैं बुध, मंगल और सूर्य ग्रह की महायुति किन तीन राशियों के लिए शुभ रहेगाी.

Mahayuti 2025

Credit- News24 GFX

Mahayuti 2025 Rashifal: हर महीने किसी न किसी राशि में युति व महायुति का निर्माण होता है. नवंबर 2025 में वृश्चिक राशि में महायुति बन रही है. द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध ग्रह ने 24 अक्टूबर को वृश्चिक राशि में गोचर किया था, जहां पर वह 23 नवंबर तक रहेंगे. ग्रहों के राजकुमार बुध के गोचर के 2 दिन बाद 27 अक्टूबर को मंगल ग्रह का गोचर भी वृश्चिक राशि में हुआ था, जहां पर वह 7 दिसंबर तक रहने वाले हैं. वहीं, अब 16 नवंबर को दोपहर में सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर हुआ है, जहां पर वह 16 दिसंबर तक रहेंगे. वृश्चिक राशि में बुध, मंगल और सूर्य ग्रह 23 नवंबर 2025 तक रहेंगे, जिस दौरान कुछ राशियों को महायुति के शुभ प्रभाव से लाभ होना पक्का है.

विज्ञापन

बुध-मंगल-सूर्य की महायुति का शुभ प्रभाव

  • मेष राशि

बुध-मंगल और सूर्य ग्रह की महायुति मेष राशिवालों के लिए सकारात्मक रहेगी. करियर में शुभ परिणाम मिलने शुरू होंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी. घरवालों के साथ संबंध अच्छे नहीं हैं तो आप उनकी नाराजगी को दूर करने में सफल होंगे. उम्रदराज जातकों को किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा. बिजनेसमैन इन दिनों संपत्ति खरीदने का प्लान कर सकते हैं.

विज्ञापन
  • कर्क राशि

23 नवंबर 2025 तक का समय कर्क राशिवालों के लिए अनुकूल रहेगा. नौकरीपेशा जातकों को मनचाही कंपनी में उच्च पद पर जॉब मिल सकती है. वहीं, जिन लोगों का खुद का कारोबार है, उन्हें किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ मिलेगा. उम्मीद है कि उनकी सलाह आपके कारोबार की छवि को सुधारने में मदद करेगी. सिंगल जातकों के जीवन में सच्चे प्यार का आगमन होने के प्रबल योग हैं.

विज्ञापन
  • वृश्चिक राशि

बुध, मंगल और सूर्य ग्रह की महायुति वृश्चिक राशि में बनी है, जो उनके जातकों के लिए शुभ साबित होगी. कारोबार में नए आइडिया पर काम करना कारोबारियों के लिए लाभदायक रहेगा. जो लोग नौकरी बदलने के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी. विवाहित जातक अपनी मीठी वाणी के बल पर रिश्तों को सुधारने में कामयाब होंगे. स्वास्थ्य भी इन दिनों वृश्चिक राशिवालों का सही रहने वाला है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ