Budh Mangal Rahu Yuti: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रहों के राजकुमार बुध देव और सेनापति मंगल देव को कहा गया है। वहीं मायावी ग्रह राहु को कहा गया है। ये तीनों ग्रह जब मिलते हैं, तो शुभ और अशुभ फल प्रदान करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मीन राशि में पहले से राहु ग्रह बैठे हुए हैं। वहीं कुछ दिन पहले बुध और मंगल भी मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। ऐसे में मीन राशि में मंगल, बुध और राहु की युति हो गई है। तीन ग्रहों की युति से आने वाले 12 दिन बेहद ही शुभ रहने वाले हैंं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि अगले 12 दिन में कौन राशियां मालामाल होने वाली हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले लोगों के लिए मंगल, बुध और राहु की युति बहुत ही लाभदायक साबित होगी। करियर में अचानक बदलाव देखने को मिलेंगे। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनको सीनियर का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। धन और आय के नए-नए स्रोत बनेंगे। साथ ही जीवन में खुशहाली बनी रहेंगी।
मिथुन राशि
मंगल, राहु और बुध की युति से मिथुन राशि वाले लोगों को लाभ ही लाभ मिलेगा। जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य में बदलाव देखने को मिलेंगे। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले लोगों के कार्य-व्यापार में विस्तार होगा। नए-नए मौके मिलेंगे। साथ ही व्यापार में कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। खर्चे बढ़ सकते हैं। खर्चों पर कंट्रोल रखें। वरना आर्थिक तंगी हो सकती है। जीवन में थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव भी हो सकते हैं। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। सेहत का ध्यान रखें।
यह भी पढ़ें- वरुथिनी एकादशी को 3 राशियों के लोग होंगे मालामाल, बनने जा रहा है दुर्लभ इंद्र योग
यह भी पढ़ें- मई माह में इन तीन राशियों को मिलेगी नई नौकरी, खूब मनाएंगे जश्न
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
18 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
1 day agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
3 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
4 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines