---विज्ञापन---

Horoscope: राहु, बुध और मंगल की कृपा से 12 दिन में मालामाल हो जाएंगी ये 3 राशियां

Budh Mangal Rahu Yuti: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मीन राशि में राहु, मंगल और बुध की युति हो गई है। ऐसे में कुछ राशियों को अगले 12 दिनों में लाभ होने वाला है। आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Budh Mangal Rahu Yuti: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रहों के राजकुमार बुध देव और सेनापति मंगल देव को कहा गया है। वहीं मायावी ग्रह राहु को कहा गया है। ये तीनों ग्रह जब मिलते हैं, तो शुभ और अशुभ फल प्रदान करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मीन राशि में पहले से राहु ग्रह बैठे हुए हैं। वहीं कुछ दिन पहले बुध और मंगल भी मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। ऐसे में मीन राशि में मंगल, बुध और राहु की युति हो गई है। तीन ग्रहों की युति से आने वाले 12 दिन बेहद ही शुभ रहने वाले हैंं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि अगले 12 दिन में कौन राशियां मालामाल होने वाली हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोगों के लिए मंगल, बुध और राहु की युति बहुत ही लाभदायक साबित होगी। करियर में अचानक बदलाव देखने को मिलेंगे। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनको सीनियर का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। धन और आय के नए-नए स्रोत बनेंगे। साथ ही जीवन में खुशहाली बनी रहेंगी।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

मंगल, राहु और बुध की युति से मिथुन राशि वाले लोगों को लाभ ही लाभ मिलेगा। जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य में बदलाव देखने को मिलेंगे। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले लोगों के कार्य-व्यापार में विस्तार होगा। नए-नए मौके मिलेंगे। साथ ही व्यापार में कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। खर्चे बढ़ सकते हैं। खर्चों पर कंट्रोल रखें। वरना आर्थिक तंगी हो सकती है। जीवन में थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव भी हो सकते हैं। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। सेहत का ध्यान रखें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- वरुथिनी एकादशी को 3 राशियों के लोग होंगे मालामाल, बनने जा रहा है दुर्लभ इंद्र योग

यह भी पढ़ें- मई माह में इन तीन राशियों को मिलेगी नई नौकरी, खूब मनाएंगे जश्न

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

First published on: Apr 28, 2024 04:14 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola