Budh Ketu Yuti: सातवें आसमान पर होगा इन 5 राशियों की किस्मत का सितारा, सिंह राशि में बुध-केतु के मिलन से खिंचा आएगा धन

Budh Ketu Yuti: सिंह राशि में 18 साल बाद केतु-बुध की युति बन रही है, जिसका अत्यधिक ज्योतिषीय महत्व है। यह विशेष योग मानसिक दक्षता, ‘आउट ऑफ बॉक्स’ सोच और संवाद कौशल को उभारता है। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, यह युति 3 राशियों के जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ फल देने वाली सिद्ध होने के योग बना रही है। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

budh-ketu-yuti-in-leo

Budh Ketu Yuti: वैदिक ज्योतिष के सिद्धांत के अनुसार, सौरमंडल के सभी 9 ग्रह एक निश्चित अवधि पर गोचर करके अन्य ग्रहों के साथ योग और युति बनाते हैं। इन योग, संयोग और युतियों से देश-दुनिया पर व्यापक असर पड़ता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, अभी छाया ग्रह केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं, जिसमें वे 18 मई, 2025 को प्रविष्ट हुए थे। वहीं, अगस्त के महीने में 30 तारीख को बुध ग्रह भी सिंह राशि में गोचर करेंगे।

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, केतु के साथ बुध ग्रह की यह युति 18 साल बन रही है, जिसका बहुत अधिक ज्योतिषीय महत्व है। सिंह राशि में केतु और बुध की युति विशेष रूप से मानसिकता, संवाद शैली, निर्णय क्षमता और आत्म-प्रकाश के क्षेत्र में प्रभाव डालता है। जातक असामान्य ढंग से सोचता है, उसे कई बार ‘आउट ऑफ बॉक्स’ विचार आते हैं, जिसपर सही से अमल करने पर जातक के भाग्य का तारा जल्द ही सातवें आसमान पर पहुंच सकता है। आइए जानते हैं, यह युति किन 3 राशि के जातकों के लिए सबसे अधिक शुभ फलदायी सिद्ध होने का योग दर्शा रही है?

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए सिंह राशि में बुध-केतु की युति मानसिक ऊर्जा और नवीन विचारों का संचार करेगी। इस अवधि में आपकी सोच में गहराई और स्पष्टता आएगी, जिससे आप अपने कामों में बेहतरीन निर्णय ले पाएंगे। नए अवसर मिलेंगे और व्यापार या करियर में भी लाभ होगा। संवाद कौशल में सुधार से सामाजिक और व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक दृष्टि से भी यह समय आपके लिए फलदायी रहेगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह युति विशेष रूप से लाभकारी होगी। आपकी अंदर की समझ और सोचने की शक्ति पहले से बेहतर हो जाएगी, जिससे जीवन के जटिल मामलों को समझना आसान होगा। परिवार और घर के मामलों में सकारात्मक बदलाव आएंगे। निवेश और धन की आमद के नए अवसर बनेंगे। साथ ही लंबे समय से रुके काम पूरे होने की संभावना बढ़ेगी। आपका आत्मविश्वास और भी मजबूत होगा।

धनु राशि

धनु राशि के लिए सिंह में बुध-केतु की युति अत्यंत शुभ संकेत लेकर आएगी। इस समय आपकी किस्मत चमक सकती है। आपकी प्लानिंग करने और उसे क्रियान्वित करने की क्षमता बढ़ेगी। यात्रा, शिक्षा और विदेश से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। आप विदेश की यात्रा पर जा सकते हैं। नए व्यापारिक सौदे और भागीदारी का लाभ होगा। आर्थिक समृद्धि के साथ-साथ सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। यह समय आपके लिए कई नई उपलब्धियां लेकर आएगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ