Budh Gochar 2024: मई में बुध एक बार और करेंगे राशि परिवर्तन, 5 राशियों के जीवन में होगी हलचल

Budh Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा गया है। माना जाता है कि बुध का राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए शुभ और विशेष फलदायी रहने वाला है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि किन- किन राशियों को लाभ मिलने वाला है।

Budh Ka Rashi Parivartan

Budh Ka Rashi Parivartan May 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रहों का राजकुमार बुध देव को कहा जाता है। बुध का गोचर पृथ्वी पर मौजूद सभी प्राणियों के लिए विशेष महत्व रखता है। बता दें कि मई माह में ग्रहों के राजकुमार बुध देव इस माह यानी मई में दो बार अपनी राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, बुध ग्रह कुछ दिन पहले यानी 10 मई को मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं। बुध देव के मेष राशि में प्रवेश करते ही तीन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ा था।

विज्ञापन

लेकिन बता दें कि बुध देव मई के अंत यानी 31 मई को मेष राशि से निकलकर दैत्य गुरु शुक्र की राशि यानी वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। दैत्य गुरु शुक्र की राशि में बुध का प्रवेश 5 राशियों के लिए बेहद लाभदायक माना जा रहा है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि बुध के दोहरा राशि परिवर्तन से किन-किन राशियों को लाभ मिलने वाला है।

विज्ञापन

मेष राशि

Aries

बुध का वृषभ राशि में प्रवेश होते ही मेष राशि वाले लोगों को आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी। जो लोग शादीशुदा हैं उनके जीवन में खुशहाली आएगी। ससुराल पक्ष से अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। किसी भी कार्य में जीवन में साथी का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा।

विज्ञापन

मिथुन राशि

Budh Ka Rashi Parivartan

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ दिन बाद बुध देव के वृषभ राशि में प्रवेश करने से मिथुन राशि वाले लोगों की किस्मत अचानक बदल सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके स्थान परिवर्तन का योग बन है। साथ ही आय में भी वृद्धि हो सकती है। जीवन की सारी परेशानियां खत्म हो जाएंगी।

विज्ञापन

कर्क राशि

Budh Ka Rashi Parivartan

कर्क राशि वाले लोगों के लिए ग्रहों के राजकुमार का राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं साबित होगा। जो लोग विदेश जाकर पढ़ाई करने बारे में सोच-विचार कर रहे हैं उन्हें जल्द मौका मिलेगा। रिश्तेदारों की ओर से अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

विज्ञापन

तुला राशि

Budh Ka Rashi Parivartan

ग्रहों के राजकुमार बुध देव का वृषभ राशि में प्रवेश अनुकूल साबित हो सकता है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें सीनियर का साथ मिलेगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। ऑफिस के कार्य से दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। यह यात्रा आपके भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। वहां किसी बड़े कारोबारी से मुलाकात हो सकती है। आपकी यात्रा मंगलमय रहेगी।

विज्ञापन

मकर राशि

Budh Ka Rashi Parivartan

मकर राशि वाले लोगों के लिए बुध का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी साबित हो सकती है। जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी। जो लोग शादीशुदा नहीं हैं उनके लिए रिश्तों की बात चल सकती है। साल 2024 के अंत तक विवाह होने का योग बन रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ