Neechbhang Rajyog: बुध बनाएंगे नीचभंग राजयोग, खुलेंगे इन 3 राशियों के लिए सफलता के द्वार, बढ़ेगी इनकम!

Neechbhang Rajyog: ग्रहों के राजकुमार बुध 27 फरवरी, 2025 को राशि मीन में गोचर करेंगे, जो उनकी नीच की राशि है। वाणी-व्यापार के दाता बुध ग्रह का इस राशि में गोचर करने से नीचभंग राजयोग का निर्माण होगा। इस योग से 3 राशि के जातकों को जबरदस्त लाभ होगा। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

budh-neechbhang-rajyog

Neechbhang Rajyog: वैदिक ज्योतिष के सभी 9 ग्रह एक निश्चित और नियमित अंतराल पर अपनी चाल बदलते हुए और एक राशि से दूसरी राशि में स्थानांतरित होते हैं, जिसे ज्योतिष भाषा में गोचर कहते हैं। ग्रहों की इस गतिशीलता यानी गोचर से कई योग, संयोग, युतियां और दृष्टियां बनती हैं। इनमें से कुछ शुभ राजयोगों का निर्माण भी होता है। ये न केवल 12 राशियों के जातकों के जीवन में बल्कि देश-दुनिया के सामूहिक वातावरण में भी असर डालते हैं।

विज्ञापन

अपने नियमित परिवर्तन गोचर के तहत ग्रहों के राजकुमार बुध 27 फरवरी को कुंभ राशि से निकलकर अपनी नीच राशि मीन में गोचर करेंगे। वाणी-व्यापार के दाता बुध ग्रह का इस राशि में गोचर करने से नीचभंग राजयोग का निर्माण होगा, जिसे ज्योतिष में एक अत्यंत शुभ और दुर्लभ योग के रूप में माना जाता है।

विज्ञापन

बुध के नीचभंग राजयोग का राशियों पर असर

बृहस्पतिवार 27 फरवरी, 2025 को रात के 11 बजकर 46 मिनट से ग्रहों के राजकुमार बृहस्पति के स्वामित्व वाली मीन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में विराजमान होने के बाद बुध ग्रह नीचभंग राजयोग बनाएंगे। बुध ग्रह जब नीच राशि में होते हैं, तो आमतौर पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, लेकिन जब नीचभंग राजयोग बनता है, तो वे शुभ फल देने लगते हैं।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, बुध के नीचभंग राजयोग से कन्या, मकर और तुला राशि के जातकों को जबरदस्त लाभ मिलेगा। यह समय आर्थिक, करियर और पारिवारिक रूप से उन्नति देने वाला होगा। बुध ग्रह के इस योग से 3 राशि के जातकों के लिए सफलता और धन प्राप्ति के नए रास्ते सामने आएंगे।

विज्ञापन

कन्या राशि

बुध के नीचभंग राजयोग का कन्या राशि के जातकों को अनेक प्रकार से लाभ पहुंचाएगा। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अच्छे अवसर मिल सकते हैं। प्रमोशन और वेतन वृद्धि की संभावना भी बनी हुई है। बिजनेस करने वालों के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा। कोई बड़ा प्रोजेक्ट या निवेश लाभकारी साबित होगा। आईटी, मार्केटिंग, मैनेजमेंट और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी और रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बन रहे हैं। स्टार्टअप और छोटे व्यापारियों को भी अच्छा ग्रोथ मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। यदि किसी रिश्ते में गलतफहमी थी, तो अब उसे सुलझाने का सही समय है।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह योग करियर और नौकरी के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। ऑफिस में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा, जिससे वरिष्ठ अधिकारी खुश होंगे। नौकरी में बदलाव चाहते हैं, तो यह सही समय हो सकता है। व्यापारियों को जबरदस्त मुनाफा हो सकता है। कोई बड़ा प्रोजेक्ट, नया ऑर्डर या कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है, जिससे व्यापार को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। खासकर रियल एस्टेट, स्टॉक मार्केट और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े लोगों को लाभ होगा। धन संबंधित मामलों में सुधार होगा। नई इनकम सोर्स भी विकसित हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शादीशुदा लोगों के लिए यह समय खुशहाल रहेगा।

मकर राशि

बुध के नीचभंग राजयोग से मकर राशि के जातक बेहद लाभान्वित होंगे। इन राशि के जातकों को करियर, नौकरी और व्यापार से धन बरसेगा। प्रोफेशनल लाइफ में उन्नति होगी। प्रमोशन और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापारियों को बड़ा ऑर्डर या नया कॉन्ट्रैक्ट मिलने के योग हैं। विदेश व्यापार से भी फायदा हो सकता है। इनकम में अच्छी वृद्धि होगी। निवेश से बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। जो पैसा कहीं अटका हुआ था, उसकी वापसी के योग बन रहे हैं। धन से जुड़े मामलों में बुद्धिमानी से निवेश करें, ताकि आगे चलकर और अधिक लाभ हो सके। रिश्तों में सुधार होगा। पुराने मतभेद खत्म होंगे और परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ