Mercury Direction Change: प्रत्येक ग्रह की अपनी खासियत है. जहां कुछ ग्रह केवल राशि और नक्षत्र गोचर करते हैं, वहीं कई ग्रह गोचर करने के साथ-साथ उदय-अस्त और मार्गी-वक्री चाल भी चलते हैं. इसके अलावा कुछ ग्रह ऐसे भी हैं, जो सूर्य की परिक्रमा करते हैं. नवग्रहों में से केवल शुक्र, गुरु, बुध, मंगल और शनि ग्रह ही समय-समय पर सूर्य की परिक्रमा करते हैं. ये ग्रह जिस गोलाकार मार्ग में सूर्य देव के चारों ओर घूमते हैं उसे क्रांतिवृत्त कहा जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 30 सितंबर 2025 को सुबह 8 बजकर 22 मिनट से बुध देव दक्षिणावर्त यानी दक्षिण दिशा की ओर क्रांतिवृत्त करने लगेंगे. ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को वाणी, त्वचा, संचार, तर्क और कारोबार का कारक माना गया है यानी बुध देव इन सभी का प्रतिनिधित्व करते हैं. चलिए जानते हैं 30 सितंबर को बुध के क्रान्तिवृत्त परिवर्तन करने से पहले किन-किन राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है.
मेष राशि
30 सितंबर से पहले का समय मेष राशिवालों के हित में रहेगा. जहां कुछ लोगों की वाणी में नरमी आएगी, वहीं कई जातक अपने रिश्तों को लेकर संतुष्ट महसूस करेंगे. आर्थिक दृष्टिकोण से भी आने वाला समय कामकाजी जातकों के लिए अच्छा रहेगा क्योंकि आय के नए स्रोत बनेंगे. कला, लेखन या हेल्थ से जुड़े जातक अपनी रचनात्मकता के बल पर समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे. मौसमी बीमारियों के अलावा कोई बड़ी हेल्थ समस्या उम्रदराज जातकों को इस दौरान परेशान नहीं करेगी.
ये भी पढ़ें- Tri Ekadash Yog: सूर्य-गुरु का ‘त्रिएकादश योग’ चमकाएगा 3 राशियों का भाग्य, खुलेंगे धन प्राप्ति के द्वार
तुला राशि
बुध देव की कृपा से तुला राशिवालों के जीवन में वित्तीय स्थिरता बढ़ेगी. निवेश या बचत से संबंधित फैसले सोच-समझकर लेंगे तो कामकाजी लोगों को लाभ होगा. पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियां काफी हद तक कम होंगी और रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा. छात्र वर्ग अपनी वाणी पर नियंत्रण रखेंगे और कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे तो इन्हें लाभ जरूर होगा. इसके अलावा अनावश्यक खर्चों में कमी आने से बचत बढ़ेगी.
मीन राशि
मेष और तुला के अलावा मीन राशिवालों के लिए भी बुध का दक्षिण दिशा की ओर क्रांतिवृत्त होना लाभदायक रहेगा. इस दौरान विवाहित जातकों के प्रेम और वैवाहिक जीवन में खुशियों का वातावरण बना रहेगा. सिंगल जातक दोस्तों से तीखी बातों को कहने से बचेंगे तो रिश्तों में कड़वाहट उत्पन्न नहीं होगी. सोच-समझकर लिए गए फैसलों से कामकाजी लोगों को लाभ होगा. हालांकि, इस दौरान जोखिमभरे फैसले लेना अच्छा नहीं रहेगा.
ये भी पढ़ें- Video: मंगल-शनि की कृपा से सुधरेगा इस राशिवालों का बैंक बैलेंस, मिलेंगे निवेश के सुनहरे अवसर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines