Budh Gochar: आज होगा बुध का गोचर, इन 5 राशियों को नौकरी, व्यापार और परिवार को लेकर मिलेगी खुशखबरी

jyotish tips, astrology tips, budh ke upay, budh gochar,
विज्ञापन

Budh Gochar: मार्च माह कई महत्वपूर्ण ग्रहों को दृष्टा बनने जा रहा है। 15 मार्च को सूर्य का मीन राशि में गोचर होने के बाद आज 16 मार्च को बुध का भी गोचर होगा। आज सुबह 10.54 बजे बुध मीन राशि में प्रवेश करेगा। यहां पर वह पहले से विद्यमान सूर्य के साथ युति बनाएगा। मीन राशि का स्वामी गुरु है। ऐसे में बुध का गोचर कई राशियों के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है।

ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार बुध सूर्य के साथ युति कर बुधादित्य योग का निर्माण करता है। इस योग को शुभ माना जाता है। मीन राशि में बुध का गोचर वैसे तो सभी राशियों के लिए शुभ रहेगा परन्तु 5 राशियों के लिए यह विशेष शुभ रहने वाला है। जानिए इन 5 राशियों के बारे में

विज्ञापन

बुध गोचर इन 5 राशियों के लिए रहेगा विशेष शुभ (Budh Gochar)

वृषभ राशि

बुध को गोचर वृषभ राशि के लिए आर्थिक लाभ और सम्पन्नता लेकर आ रहा है। किसी दोस्त की मदद से नया व्यापार आरंभ करेंगे। किसी नए प्रोजेक्ट में पैसा निवेश कर सकते हैं जो भविष्य में लाभ देगा। अपने कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के चलते आपको कोई पुरस्कार भी मिल सकता है।

कर्क राशि

बुध को गोचर कर्क राशि के जातकों को विदेश यात्रा करवा सकता है। खास तौर पर स्टूडेंट्स जो आगे पढ़ाई करना चाहते हैं, वे विदेश जा सकते हैं। घर में कोई मांगलिक कार्य भी संभव है। बैंक बैलेंस में भी खूब बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

मीन राशि में होने वाली सूर्य-बुध की युति वृश्चिक राशि के लिए लाभप्रद रहेगी। उन्हें पार्टनरशिप के व्यापार से लाभ होगा। लव अफेयर्स के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। हालांकि आप खुद किसी भी प्रोजेक्ट में पैसा निवेश करने से बचें अन्यथा हानि संभव है।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के ऐसे जातक जो एजुकेशन सेक्टर या गवर्नमेंट जॉब से जुड़े हुए हैं, के लिए यह गोचर शुभ रहेगा। सरकारी कामकाज में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा जिससे आपको बहुत लाभ होगा। अपनी व्यवहारकुशलता और मधुर वाणी के चलते आप अपने बिगड़े काम भी बना लेंगे।

विज्ञापन

मीन राशि

बुध का गोचर और सूर्य-बुध की युति अनमैरिड लोगों के लिए विवाह संबंध लेकर आएंगे। आप अपने बुद्धि चातुर्य और व्यवहारकुशलता से व्यापार को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। जो लोग अभी रिलेशनशिप में हैं, वे भी अपने रिलेशन को सीरियस लेंगे और इसे विवाह मे बदलने की पहल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ