Budh Gochar: ज्योतिषीय गणना के अनुसार कल 7 फरवरी 2023 (मंगलवार) को बुध ग्रह का गोचर होगा। इसमें बुध धनु राशि छोड़ कर मकर में प्रवेश करेगा। यहां पर सूर्य पहले से विद्यमान होने के कारण दोनों ग्रहों की युति होगा। यह युति शास्त्रों में वर्णित बुधादित्य नामक शुभ योग बना रही है।
आचार्य अनुपम जौली के अनुसार जिस भी जन्मकुंडली में बुधादित्य योग का निर्माण होता है, वह व्यक्ति जीवन में सर्वोच्च स्तर पर पहुंचता है। ऐसे में इसका असर सभी राशियों पर शुभ ही रहेगा। परन्तु पांच राशियों के लिए यह विशेष शुभ रहने वाला है। जानिए इन राशियों के बारे में और उनका भविष्य
यह भी पढ़ें: Surya Gochar: सूर्य-गुरु बनाएंगे मेष में युति, इन 3 राशियों की पलटेगी जिंदगी
बुध के राशि परिवर्तन का इन 5 राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव (Budh Gochar)
मेष राशि
यदि आप लंबे समय से नौकरी ढूंढ रहे हैं तो अब बहुत जल्द नई नौकरी मिलेगी। जो पहले से जॉब में हैं, उनका प्रमोशन या सैलरी इंक्रीमेंट हो सकता है। व्यापारियों के लिए भी समय पूरी तरह से अनुकूल रहेगा और वे बहुत जल्द कोई बड़ी मुनाफे की डील पा सकते हैं। मेष राशि के जातक रियल एस्टेट में भी पैसा निवेश कर सकते हैं।
मिथुन राशि
बुध को मिथुन राशि का स्वामी माना गया है, अत: बुध का गोचर इस राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, वह निश्चित रूप से पूरा होगा। समाज में भी मान-सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। ससुराल पक्ष से धनलाभ हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय उत्तम रहेगा।
सिंह राशि
आपने पहले जो कर्जा ले रखा है, उसे चुकाने का समय आ चुका है। आपके शत्रु भी शांत रहेंगे, कुछ से मित्रता भी संभव है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप ही परिणाम मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए भी समय पूरी तरह से अनुकूल बना हुआ है। आने वाले समय में कॅरियर का ग्राफ एकदम से ऊपर चढ़ेगा।
यह भी पढ़ें: इस एक चीज के घर आते ही जाग जाएगी सोई किस्मत, ऐसे करें उपाय
तुला राशि
बुध का गोचर और सूर्य-बुध की युति तुला राशि को जल्दी कोई बड़ी प्रॉपर्टी खरीदवा सकती है। इस प्रॉपर्टी से उन्हें आने वाले समय में भी लाभ होगा। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। परिवार में शांति रहेगी और कोई धार्मिक अनुष्ठान भी हो सकता है। माता-पिता का स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा जिससे पैसों की बचत होगी।
मीन राशि
बुध गोचर मीन राशि के लिए श्रेयस्कर रहेगा। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को भी खुशखबरी मिल सकती है। धीरे-धीरे पैसे कमाने के नए अवसर मिलेंगे जिनसे आर्थिक समृद्धि का रास्ता खुलेगा। सरकारी नौकरी करने वालों का ट्रांसफर हो सकता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
22 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines