Grah Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में बुध और शनि इन दोनों ग्रहों का खास महत्व है। जब भी ये दोनों ग्रह गोचर करते हैं, तो उसके कारण शुभ और अशुभ योग का निर्माण होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 12 नवंबर 2024, दिन मंगलवार को शाम 6 बजकर 49 मिनट पर बुद्धि के कारक ग्रह बुध और कर्मफल दाता शनि एक-दूसरे से समकोणीय अवस्था में अपनी चाल चलेंगे। इससे समकोणीय योग और केंद्र दृष्टि योग का निर्माण हो रहा है।
वैसे तो इस योग का ज्यादातर लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। लेकिन तीन राशियां ऐसी भी हैं, जिन्हें केंद्र दृष्टि योग से परेशानी होगी। आइए जानते हैं उन्हीं राशियों के बारे में, जिनके जातकों की दिक्कतें आने वाले समय में कम होने की जगह पहले से ज्यादा बढ़ सकती हैं।
मेष राशि
बुध-शनि के केंद्र दृष्टि योग के दुष्प्रभाव के कारण मेष राशि के जातकों की मुश्किलें आने वाले समय में बढ़ सकती हैं। बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा, जिसके कारण टीचर और पिता जी की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। नौकरीपेशा जातकों का मन परेशान रहेगा। बॉस जॉब से निकालने की बात कह सकता है। वहीं जो लोग मीडिया, हेल्थ या मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनकी आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Shani Gochar: 5 दिन तक इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनि, हर इच्छा होगी पूरी!
तुला राशि
आने वाले कुछ दिन तुला राशि के जातकों के हित में नहीं रहेंगे। प्रमोशन न मिलने के कारण जॉब कर रहे जातकों का मन परेशान रहेगा। कारोबारी मीटिंग असफल रहेगी, जिसके कारण तगड़ा नुकसान हो सकता है। सिर दर्द के कारण शादीशुदा जातकों का व्यवहार चिड़चिड़ा हो जाएगा, जिसकी वजह से लव पार्टनर से लड़ाई हो सकती है। जोड़ों का दर्द एक बार फिर बड़े बुजुर्गों को परेशान कर सकता है। बिजनेसमैन कानूनी मामले में फंस सकते हैं।
कुंभ राशि
आर्थिक स्थिति में गिरावट आने के कारण कुंभ राशि के जातकों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को उनकी गलतियों के कारण जॉब से निकाला जा सकता है, जिसकी वजह से तबीयत भी खराब हो सकती है। शादीशुदा जातकों का साथी से झगड़ा होगा, जिसके कारण सिर दर्द की समस्या रहेगी। नई डील के पूरा न होने के कारण बिजनेसमैन को तगड़ा नुकसान हो सकता है। छात्र वर्ग किसी से लड़ाई-झगड़ा करने से बचें। नहीं तो कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: हर्षण योग से 3 राशियों की लव लाइफ में बढ़ेगी दिक्कत, टूट सकता है रिश्ता!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 hrs agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 hrs agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 day agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
2 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines