Grah Gochar 2024: बुध-शनि के केंद्र दृष्टि योग से इन 3 राशियों को होगा तगड़ा नुकसान, रहेगी पैसों की दिक्कत!

Grah Gochar 2024: नवंबर माह में बुध और शनि गोचर के कारण केंद्र दृष्टि योग का निर्माण हो रहा है, जिसका नकारात्मक प्रभाव 12 में से 3 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। चलिए जानते हैं ये योग किस समय बन रहा है और इसके कारण किन-किन राशियों के जातकों को परेशानी हो सकती है।

Grah Gochar 2024

आमदनी के साथ सेहत पर भी पड़ेगा असर!

विज्ञापन
विज्ञापन

वैसे तो इस योग का ज्यादातर लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। लेकिन तीन राशियां ऐसी भी हैं, जिन्हें केंद्र दृष्टि योग से परेशानी होगी। आइए जानते हैं उन्हीं राशियों के बारे में, जिनके जातकों की दिक्कतें आने वाले समय में कम होने की जगह पहले से ज्यादा बढ़ सकती हैं।

मेष राशि

बुध-शनि के केंद्र दृष्टि योग के दुष्प्रभाव के कारण मेष राशि के जातकों की मुश्किलें आने वाले समय में बढ़ सकती हैं। बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा, जिसके कारण टीचर और पिता जी की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। नौकरीपेशा जातकों का मन परेशान रहेगा। बॉस जॉब से निकालने की बात कह सकता है। वहीं जो लोग मीडिया, हेल्थ या मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनकी आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की संभावना है।

विज्ञापन

तुला राशि

आने वाले कुछ दिन तुला राशि के जातकों के हित में नहीं रहेंगे। प्रमोशन न मिलने के कारण जॉब कर रहे जातकों का मन परेशान रहेगा। कारोबारी मीटिंग असफल रहेगी, जिसके कारण तगड़ा नुकसान हो सकता है। सिर दर्द के कारण शादीशुदा जातकों का व्यवहार चिड़चिड़ा हो जाएगा, जिसकी वजह से लव पार्टनर से लड़ाई हो सकती है। जोड़ों का दर्द एक बार फिर बड़े बुजुर्गों को परेशान कर सकता है। बिजनेसमैन कानूनी मामले में फंस सकते हैं।

कुंभ राशि

आर्थिक स्थिति में गिरावट आने के कारण कुंभ राशि के जातकों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को उनकी गलतियों के कारण जॉब से निकाला जा सकता है, जिसकी वजह से तबीयत भी खराब हो सकती है। शादीशुदा जातकों का साथी से झगड़ा होगा, जिसके कारण सिर दर्द की समस्या रहेगी। नई डील के पूरा न होने के कारण बिजनेसमैन को तगड़ा नुकसान हो सकता है। छात्र वर्ग किसी से लड़ाई-झगड़ा करने से बचें। नहीं तो कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ