Budh Gochar: ग्रहों के गोचर के हिसाब से मई माह अत्यधिक महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस माह सूर्य, शुक्र और बुध का गोचर होगा जो सभी राशियों पर अपना प्रभाव डालेंगे। हमारे सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह बुध भी इस माह उदय होगा जिसके चलते सभी राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
ज्योतिषी एम. एस. लालपुरिया के अनुसार बुध को ज्ञान, विज्ञान, शिक्षा, व्यापार, वाणी आदि का कारक माना जाता है। वर्तमान में बुध मेष राशि में अस्त चल रहा है। इसी राशि में 10 मई 2023 को बुध का उदय होना सभी लोगों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बड़े परिवर्तन लाएगा। जानिए बुध का गोचर किन राशियों के लिए सर्वाधिक शुभ रहेगा।
यह भी पढें: भूल कर भी न खाएं दूसरों के साथ खाना, घोर दुर्भाग्य पीछे पड़ जाएगा
इन राशियों के लिए शुभ रहेगा बुध का उदय होना (Budh Gochar)
मिथुन राशि
इस राशि के लिए ग्यारहवें भाव में बुध का उदय होना आपकी सभी इच्छाओं को पूर्ण करेगा। लंबे समय से अटके हुए काम भी पूरे होने लगेंगे। नौकरी परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर आपकी हर तरह से उन्नति होगी।
सिंह राशि
जिनकी राशि सिंह है, उनके लिए बुध का गोचर कई शुभ समाचार लेकर आएगा। उन्हें न केवल व्यापार में जबरदस्त लाभ होगा वरन जॉब करने वालों के लिए भी समय अनुकूल बन रहा है। भाग्य हर कदम पर साथ रहेगा, काम के संबंध में विदेश यात्रा भी संभव है।
यह भी पढ़ें: Dharma Karma: इसलिए नहीं खाना चाहिए भंडारे में खाना, बन सकते हैं पाप के भागी
कुंभ राशि
इस राशि के लिए बुध तीसरे भाव में उदय होगा। आप कॅरियर में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कलीग्स तथा अधिकारियों के सहयोग के चलते कार्यस्थल पर सबके चहेते बनेंगे। हालांकि अनचाही यात्राओं के चलते स्वास्थ्य थोड़ा नाजुक रह सकता है।
मीन राशि
बुध का गोचर मीन राशि के लिए भाग्योदय लेकर आ रहा है। बड़े से बड़ा शत्रु भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। आपके लंबे समय से चले आ रहे प्रयासों का फल मिलने लगेगा। इनकम के नए सोर्स बनेंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
करियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
1 day agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
2 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
3 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
3 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines