Budh Gochar: ज्योतिष विज्ञान के अनुसार रामनवमी के अगले दिन 31 मार्च 2023 को बुध ग्रह गोचर करेगा। वर्तमान में बुध ग्रह मीन राशि में है और वह राशि परिवर्तन कर मेष राशि में आएगा। इसका असर सभी राशियों पर समान रुप से होगा हालांकि कुछ के लिए यह बहुत ही शुभ रहने वाला है। जानिए इन राशियों के बारे में
यह भी पढ़ें: सूर्य के साथ होगी गुरु की युति, इन 3 राशियों के घर जमकर बरसेगा सोना
बुध गोचर से इन राशियों को होगा लाभ (Budh Gochar)
वृषभ राशि
इस राशि के लिए बुध का गोचर बहुत ही शुभ रहने वाला है। धर्म-कर्म के प्रति उनका रुझान बढ़ेगा, किसी बड़े मंदिर में दर्शन के लिए भी जा सकते हैं। व्यापार से संबंधित कोई नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। बैंक बैलेंस बढ़ाने के लिए आप हरसंभव प्रयास करेंगे।
सिंह राशि
जिनकी राशि सिंह है, उनके लिए बुध का राशि परिवर्तन कॅरियर में तरक्की लेकर आ रहा है। लंबे समय से रुकी हुई सरकारी फाइल भी आगे बढ़ेगी जिससे लाभ होगा। सिंगल युवाओं को लाइफ पार्टनर मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखप्रद और सौभाग्यशाली रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय अनुकूल बन रहा है।
यह भी पढ़ें: आपके भी घर में दीवार पर लगा है शीशा तो आज ही करें ये काम, वरना हो जाएंगे बर्बाद
तुला राशि
बुध का गोचर आपको जीवनसाथी और दोस्तों का सपोर्ट दिलाएगा। इससे आप कठिन कार्यों को भी आसानी से कर लेंगे। कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने का भी योग बन सकता है। जो लोग एजुकेशन, बैंकिंग और जूडिशियल सेक्टर से जुड़े हुए हैं, उन्हें लाभ होगा।
मकर राशि
मेष राशि में बुध के आते ही मकर राशि के जातकों को समस्त भौतिक सुख प्राप्त होंगे। कॅरियर भी एकदम से उड़ान भरेगा और प्रमोशन, सैलरी इंक्रीमेंट के साथ-साथ कई बेनिफिट्स मिलेंगे। वकालत से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने के कई अवसर प्राप्त होंगे। हर तरह से जीवन सुखी रहेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines