हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Budh Gochar 2025: चंद्रमा की राशि कर्क में बुध ने किया गोचर, इन 3 राशियों का धन से भरेगा घर

Budh Gochar: बीते दिनों 22 जून 2025 को देर रात ग्रहों के राजकुमार बुध ने राशि परिवर्तन किया है। इस समय बुध देव कर्क राशि में मौजूद हैं, जिसके स्वामी चंद्र देव हैं। चलिए जानते हैं रविवार को किस समय ये गोचर हुआ और बुध के इस गोचर के शुभ प्रभाव से किन तीन राशिवालों का घर धन और खुशियों से भर सकता है।

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Budh Gochar 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध इस समय कर्क राशि में मौजूद हैं। बीते दिनों 22 जून 2025 को देर रात 9 बजकर 33 मिनट पर बुध ने कर्क राशि में कदम रखा है। कर्क राशि में गोचर करने से पहले बुध देव मिथुन राशि में मौजूद थे। 30 अगस्त 2025 को दोपहर 04 बजकर 48 मिनट तक बुध देव कर्क राशि में रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में बुध को वाणी, मित्र, बुद्धि, कारोबार और त्वचा का दाता माना गया है, जबकि कर्क राशि के स्वामी मन, माता, मनोबल, सुख और विचार के दाता चंद्रमा हैं।

वैसे तो बुध और चंद्रमा एक-दूसरे के दोस्त नहीं हैं बल्कि शत्रु हैं, लेकिन फिर भी कुछ राशियों के लोगों के ऊपर इस गोचर का सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके लिए बुध का ये गोचर हर लिहाज से बहुत ज्यादा शुभ रहने वाला है।

मेष राशि

बीते दिनों बुध ने कर्क राशि में गोचर किया है, जिसका सीधा प्रभाव मेष राशिवालों के चौथे भाव में पड़ने वाला है। ज्योतिष में चौथा भाव घर, सुख, संपत्ति और परिवार का होता है। इस गोचर के प्रभाव से मेष राशिवालों को करियर में उच्च स्थान प्राप्त होगा। घर में किसी बात को लेकर टेंशन चल रही है तो मामला सुलझ जाएगा। माता की खराब सेहत में सुधार होने से मानसिक शांति मिलेगी। लंबी अवधि के निवेश से अच्छा मुनाफा होगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Ho’oponopono Prayer क्या है? जानें 4 लाइनों से कैसे पूरी हो सकती है कोई भी इच्छा

मिथुन राशि

मेष के अलावा मिथुन राशिवालों के लिए भी ये गोचर शुभ रहने वाला है। बीते दिनों हुए बुध गोचर का मिथुन राशिवालों के दूसरे भाव में प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिष में दूसरा भाव पैसे, परिवार और वाणी का होता है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में युवाओं के स्वभाव में सुधार होगा और घरवालों से उनके रिश्ते मधुर होंगे। विवाहित कपल को संतान का सुख मिल सकता है। इसके अलावा खराब सेहत में सुधार होने के भी योग हैं। जो लोग आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं, उन्हें पुराने निवेश से लाभ होना शुरू होगा।

विज्ञापन

कन्या राशि

बीते दिनों हुए बुध गोचर का कन्या राशिवालों के 11वें भाव में प्रभाव पड़ेगा। 11वां भाव लाभ, इनकम और इच्छाओं का होता है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कन्या राशिवालों के इनकम के स्रोतों में बढ़ोतरी होगी। धर्म-कर्म में रुचि रखने वाले लोगों का सामाजिक दायरा बढ़ेगा। जिन कपल का रिश्ता खराब चल रहा है, उनके संबंधों में थोड़ा सुधार होगा। बातचीत करने से कई समस्याओं के हल निकलेंगे। इसके अलावा संपत्ति खरीदने का भी योग बन रहा है।

ये भी पढ़ें- Numerology: 13 को क्यों माना जाता है अनलकी? जानें इस तारीख पर जन्मे लोगों का स्वभाव और लकी चार्ट

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola